फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सीडस प्लांट के संचालक का तमंचे की नोंक पर अपहरण का प्रयास कर मारपीट के आरोप में ग्राम प्रधान पति गिरफ्तार

सीडस प्लांट के संचालक का तमंचे की नोंक पर अपहरण का प्रयास कर मारपीट के आरोप में ग्राम प्रधान पति गिरफ्तार

Fri, 29 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सीडस प्लांट के संचालक का तमंचे की नोंक पर अपहरण का प्रयास कर मारपीट के आरोप में ग्राम प्रधान पति गिरफ्तार
ठाकुरद्वारा। कोतवाली के गांव मलपुरा लक्ष्मीपुर में रंजिश में सीड्स प्लांट के संचालक का तमंचे के बल पर अपहरण की कोशिश कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने ग्राम प्रधान पति को गिरफ्तार कर लिया। गांव के रोनक अली ने ग्राम प्रधान पति मो. असद हुसैन, अरसद हुसैन, अनबर, मुरशद अली, असलम और मो. उमर के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने कहा है कि वह बुधवार की रात अपने उत्तराखंड के संयासीवाला स्थित सीड्स प्लांट से बाइक से घर जा रहा था। तभी ग्राम प्रधान पति सहित पांच लोगों ने उसकी बाइक को रोक लिया। तमंचे के बलपर अपहरण की कोशिश की और उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ग्राम प्रधान पति असद हुसैन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed