फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फाइलों में दफन हो गया शिक्षक भर्ती घोटाला

फाइलों में दफन हो गया शिक्षक भर्ती घोटाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
फाइलों में दफन हो गया शिक्षक भर्ती घोटाला
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में 42 शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति का मामला धीरे - धीरे ठंडे बस्ते में चला गया है। करीब पांच माह पहले डिप्टी कलक्टर ने 42 शिक्षकों की नियुक्ति को फर्जी बताते हुए उनकी नियुक्ति संबंधी पत्रावली सील कर दी थीं। संबंधित शिक्षकों के प्रत्यावेदन पर डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को मामले की दोबारा से जांच करने का आदेश दिया था। लेकिन पांच माह बाद भी यह जांच पूरी नहीं हुई है।

करीब आठ माह लंबी जांच के बाद पांच माह पहले तत्कालीन एसडीएम ठाकुरद्वारा शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच पूरी करके रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। एसडीएम ने जांच में जिले के 42 शिक्षक - शिक्षिकाआें की नियुक्ति को फर्जी बताया था। इन सभी की पत्रावली सील कर एसडीएम ने रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी। फर्जी नियुक्ति पाने वाले सभी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। इस बीच कार्रवाई की जद में आए शिक्षकों ने डीएम को अर्जी देकर गुहार लगाई थी कि जांच में उनका पक्ष नहीं सुना गया। लिहाजा प्रकरण की दोबारा से जांच हो। शिक्षकों के प्रत्यावेदन पर सुनवाई करते हुए डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दोबारा जांच करने के आदेश दिए थे। डीएम ने निर्देश दिए थे कि संबंधित शिक्षकों का पक्ष सुन लिया जाए। लेकिन डीएम के आदेश पर बैठी यह जांच पांच माह बाद भी पूरी नहीं हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों में शिक्षक भर्ती घोटाले में तमाम गिरफ्तारियां भी हुई हैं। लेकिन मुरादाबाद में फर्जी नियुक्ति मामले में फंसे शिक्षकों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पूर्व की तरह यह सभी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं। शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच करने वाले एसडीएम का तबादला भी जांच रिपोर्ट सौंपने के अगले ही दिन हो गया था। ऐसे में शिक्षक भर्ती घोटाले में सियासी दखल की बातें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed