{"_id":"5df93a178ebc3e87fb45925f","slug":"crime-city-news-mbd3332225113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर की किशोरी से देह व्यवहार कराने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर की किशोरी से देह व्यवहार कराने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बुलंदशहर निवासी किशोरी से हरथला में देह व्यापार कराने की कोशिश की गई। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस ने घर में छापा मारकर किशोरी बरामद कर ली। इसके बाद किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी आ गए। किशोरी ने अपने पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया तो उसे नारी निकेतन भेज दिया गया। ।
बाल कल्याण समिति की सदस्य नीतू सक्सेना ने बताया कि हरथला से बरामद की गई किशोरी बुलंदशहर के गांव की रहने वाली है। उसने पूछताछ में बताया कि वह दो माह पहले परिवार से नाराज होकर दिल्ली चली गई थी। यहां वह दो दिन अपनी एक सहेली के घर रुकी। इसके बाद वह मुुंबई जा रही थी। तब ही उसे रेलवे स्टेशन पर एक युवक मिल गया। उसने बताया कि वह भी मुुंबई जा रहा है। मुंबई में चार दिन रुकने के बाद युवक किशोरी को अपने साथ मुरादाबाद ले आया। यहां आरोपी युवक ने उसे हरथला में किराये के मकान में रखा। किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसे लालच दिया था कि वह उसके दस्तावेज बनवा देगा, लेकिन आरोपी ने आईडी कार्ड व अन्य दस्तावेज नहीं बनाए। आरोपी ने उस पर दबाव बनाया कि वह देह व्यवहार करे। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। शोर शराबा होने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी बरामद कर ली। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवल मारवाह ने बताया कि किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया था। किशोरी ने अपने पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया है। इसके बाद उसे नारी निकेतन भेज दिया गया है।