{"_id":"5cc6976bbdec22077654d308","slug":"cricketer-mohammed-shami-wife-hasin-jahan-arrested-from-her-amroha-house-here-is-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का शांति भंग में चालान, जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां का शांति भंग में चालान, जमानत
Mon, 29 Apr 2019 02:05 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Apr 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
hasin jahan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पति मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर पिछले साल सुर्खियों में आने वाली हसीन जहां रविवार की रात अचानक अपने ससुराल पहुंची थी। देर रात पुलिस ने उन्हें एक अस्पताल में नजरबंद रखा। इसके बाद सोमवार को अमरोहा पुलिस ने उन्हें शांति भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अब ताजा अपडेट मिला है कि वकीलों के कहने पर हसीन ने अपनी जमानत करा ली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां रविवार की रात ससुराल पहुंची थी। वह बेटी और आया के साथ घर में घुस गई थी। देर रात पुलिस ने हसीन को घर से निकाल कर जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में नजरबंद कर दिया था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह पुलिस ने शांति भंग में चालान कर हसीन जहां को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां हसीन जमानत नहीं कराने की जिद पर अड़ी रही। बाद में वकीलों के समझाने पर हसीन ने जमानत करा ली। इसके बाद ससुराल सहसपुर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां रविवार की शाम अचानक अपने ससुराल सहसपुर अलीनगर पहुंच गईं थी। बेटी बेबो और उसकी आया के साथ वह घर में दाखिल हो गईं।
हसीन के कदम से घर पर मौजूद सास और देवर से नोकझोंक शुरू हो गई थी। हसीन के घर में दाखिल होने पर शमी की मां ने उसके खिलाफ तहरीर दी। मां का आरोप था कि हसीन जबरदस्ती घर में घुस गई है और उन्हें बाहर किया जाए।