फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cricket: DSA Yellow and Blue got the first win

क्रिकेट : डीएसए यलो व ब्लू को मिली पहली जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Cricket: DSA Yellow and Blue got the first win
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से अंडर-14 वर्ग की टीम बनाने के लिए चयन जारी है। इसके लिए खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटकर मुकाबले कराए जा रहे हैं। रविवार को आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में डीएसए यलो और दूसरे मैच में डीएसए ब्लू की टीम जीती। दोनों टीमों के लिए यह पहली जीत हैं।
विज्ञापन

इससे पहले डीएसए रेड व डीएसए ब्लैक की टीमें एक-एक मुकाबला जीत चुकी हैं। रविवार को पहले मैच में डीएसए यलो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 184 रन बनाए। टीम के लिए अक्षत कौशिक ने नाबाद 51, मोहम्मद जैद ने नाबाद 37 व अशरफ रजा ने 34 रन बनाए।
विज्ञापन

डीएसए रेड के लिए गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने तीन, गर्वित और शाहनवाज ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएसए रेड की टीम 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए संदीप सिंह ने 39 व शोरेंद्र ने 35 रन बनाए। डीएसए येलो की तरफ से गेंदबाजी में अब्दुल वहाब ने सात ओवर में मात्र छह देकर चार विकेट झटके। मोहम्मद रफी और यथार्थ ने दो-दो विकेट लिए। यह मुकाबला डीएसए यलो ने 71 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मैच में डीएसए ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 154 रन बनाए। अयान सुधाकर ने 34 व मोहम्मद कैफ ने नाबाद 32 रन बनाए। डीएसए ब्लैक के लिए कुशाग्र ने चार व आदर्श ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए ब्लैक की टीम 110 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मौलिक भटनागर ने 39 व असजद राज ने 23 रन बनाए। डीएसए ब्लू के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद फरहान और सजल राजपूत ने दो-दो विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला डीएसएस ब्लू ने 44 रन से अपने नाम किया।

अंपायर की भूमिका में शमशाद अल्वी, जेपी सिंह, खेम सिंह और शिवम सिंह रहे। स्कोरिंग निखिल किशोर व जोगेंद्र ने की। मैच के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी व डीएसए के सचिव विजय गुप्ता, कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, वैभव त्रिवेदी, डॉ. कुशल पाल सिंह, मोहम्मद हसीन, मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed