{"_id":"66f0d297e6e99a60e9055c65","slug":"created-fake-account-of-dig-on-facebook-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-485346-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फेसबुक पर डीआईजी का फर्जी अकाउंट बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फेसबुक पर डीआईजी का फर्जी अकाउंट बनाया
Mon, 23 Sep 2024 07:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर अपराधियों ने डीआईजी मुनिराज जी का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो अपलोड कर दिया है। अभी पैसे मांगने की बात सामने नहीं आई है, लेकिन साइबर अपराधियों ने इस घटना के माध्यम से पुलिस महकमे के समक्ष चुनौती पेश कर दी है। सिविल लाइंस पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर साइबर अपराधियों की तलाश कर रही है।
सिविल लाइन क्षेत्र के पुराना आरटीओ ऑफिस चक्कर का मिलक में डीआईजी का कार्यालय और आवास है। डीआईजी कार्यालय में सोशल मीडिया सेल प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 21 सितंबर को डीआईजी के फेसबुक आईडी मुनिराज गोबू लिंक के माध्यम से किसी ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया है।
साइबर अपराधी ने डीआईजी के पद और नाम का दुरुपयोग किया है। सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिला और रेंज की पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश करने के लिए सोशल नेटवर्किंग की आईपी सर्च कर रही हैं। पुलिस महकमे के सभी एक्सपर्ट्स इस घटना को चुनौती के रूप में लेकर छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस दूसरों पर हुए अपराधों के मामले में अपराधियों को पकड़ती रही है। अब साइबर अपराधियों ने अपने कारनामों से रेंज के आला पुलिस अधिकारी को ही चुनौती दे डाली है। साइबर अपराधी इसके पहले मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, पूर्व डीएम राकेश सिंह और वर्तमान सीएमओ का फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे मांग चुके हैं। फिर भी पुलिस के साइबर एक्सपर्ट अपराधियों का पता लगाने में विफल रहे हैं।