फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cracks in love marriage, relationship on the verge of breaking up

Moradabad News: प्रेम विवाह में आई दरार, रिश्ता टूटने की कगार पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Cracks in love marriage, relationship on the verge of breaking up
पाकबड़ा। थानाक्षेत्र में प्रेम विवाह में चार माह में दरार आ गई। पति-पत्नी अलग-अलग रहने निर्णय लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत ने अलगाव कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के गांव निवासी युवक और युवती ने प्रेम विवाह किया था। लेकिन दो माह बाद ही उनके रिश्तों में दरार आ गई। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने तक पहुंच गया। युवती ने अपने ही पति और उसके भाई के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत बुलाई गई। थाने में घंटों तक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। इस दौरान पति अपनी पत्नी के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगा। उसने अपनी गलतियों की माफी मांगते हुए पत्नी से घर वापस चलने की गुहार लगाई। पंचायत और पुलिस ने घंटों तक युवती को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही। उसने दो-टूक कह दिया कि वह अब किसी भी कीमत पर अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। पुलिस ने अब इस मामले को आगे की काउंसलिंग के लिए मुरादाबाद स्थित नारी उत्थान केंद्र भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed