{"_id":"6a90a5b4836d5b057e0172c1","slug":"cpwd-is-preparing-the-design-for-the-esic-hospital-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-979500-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीपीडब्ल्यूडी ईएसआईसी अस्पताल का तैयार कर रहा डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीपीडब्ल्यूडी ईएसआईसी अस्पताल का तैयार कर रहा डिजाइन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीपीडब्ल्यूडी ईएसआईसी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का अभी डिजाइन तैयार कर रहा है। डिजाइन स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। अस्पताल के निर्माण में अभी ढाई साल का समय लगेगा।
कानपुर स्थित ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक केसी झा ने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार के निर्देश पर ग्राम हरथला राम गंगा विहार वेब सिनेमा के पीछे 2.25 हेक्टेयर जमीन का स्थानांतरण राज्य कर्मचारी बीमा निगम के पक्ष में कर दिया है। निगम ने जमीन पर निर्माण की स्वीकृति दे दी है। सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) के अधिकारियों ने जमीन का निरीक्षण करने के बाद सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की डिजाइन तैयार करना शुरू कर दिया है।
केंद्र सरकार से डिजाइन की स्वीकृति मिलने के बाद सीपीडब्ल्यूडी टेंडर जारी कर कार्य करेगा। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा एक स्व वित्तपोषित सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम इसका संचालन करेगा। केंद्र सरकार ने अस्पताल का निर्माण कराने के लिए 150 करोड़ की धनराशि मुहैया कराई है। अस्पताल के लिए आवंटित जमीन सड़क से करीब चार फीट नीचे स्थित है। इसी कारण यहां जलभराव रहता है।
विज्ञापन
ईएसआईसी से कवर कर्मचारियों के परिवारों को मिलेगा लाभ
नियमानुसार 21 हजार तक वेतन पाने वाले कर्मचारी और उनके परिवार अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। जिले के 82217 कर्मचारी ईएसआईसी (इंप्लाइज स्टेट इंश्योरेंस कारपोरेशन) में पंजीकृत हैं। इनमें अधिकतर कर्मचारी पीतल उद्योगों से जुड़े हुए हैं। अभी कर्मचारियों के लिए संचालित अस्पताल कटघर स्थित जर्जर भवन में संचालित है।