फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cow slaughter in Uttarakhand and supplying meat to UP

Moradabad News: उत्तराखंड में गोकशी कर यूपी में मांस की सप्लाई, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter in Uttarakhand and supplying meat to UP
भोजपुर (मुरादाबाद)। पुलिस ने उत्तराखंड में गोकशी कर यूपी में मांस की सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इनोवा कार से मांस की सप्लाई करते थे। पुलिस ने भोजपुर क्षेत्र में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार से 75 किलो मांस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात ढेला नदी के पुल के पास पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक इनोवा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने लगे। टीम ने घेराबंदी करके कार को घेर लिया। मौके से तीन आरोपी पकड़ लिए हैं। कार चेक करने पर 75 किलो मांस बरामद किया गया। इस मामले में आरोपी नईम, फैजान,सद्दाम निवासी ढकिया थाना डिलारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। तब आरोपियों ने कि उत्तराखंड के कुंडा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी अशोक पशु उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन

जिसके गांव के जंगल में पशुओं को काटकर लग्जरी गाड़ी से मीट की सप्लाई करते हैं। इस मामले में पुलिस ने मौके से नईम, फैजान और सद्दाम निवासी नगर पंचायत ढकिया थाना डिलारी को गिरफ्तार किया। वहीं ठाकुरद्वारा की नई बस्ती निवास नन्हें, गांव ढकिया निवासी अली तंजीम, नफीस, उधम सिंह नगर के थाना कुंडा के गांव दुर्गापुर निवासी अशोक और भोजपुर के जामा मस्जिद मोहल्ला निवासी अनीस मौके से भाग गए। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article