फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   covid L two hospital upgrade

10 वेंटिलेटर और तीन एचएफएनसी के साथ कोविड एल टू उच्चीकृत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
covid L two hospital upgrade
मुरादाबाद। कोविड 19 एल वन अस्पताल को एल टू में अपग्रेड करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एल टू में 10 वेंटिलेटर और तीन हाई फ्लो नोजल कैनूला वेंटिलेटर इंस्टॉल हो गए हैं। हर बेड तक ऑक्सीजन की लाइन बिछाई जा रही है। वेंटिलेटर संचालन के लिए प्रभारियों के साथ स्टाफ की तैनाती हो गई है। अगले सप्ताह से गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर चालू हो गए हैं। इससे कोरोना के गंभीर मरीजों को एल थ्री (टीएमयू) रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

अप्रैल माह से एमसीएच विंग में 18 बेड से कोविड 19 एल वन संचालित हुआ। मरीजों की संख्या के साथ बेड की क्षमता भी बढ़ती गई। अगस्त माह में सरकार ने हर जिले के एल वन को एल टू में बदलने के साथ वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुरादाबाद के एल वन के लिए चार वेंटिलेटर कुछ महीने पहले आ गए थे। लेकिन उनको संचालित करने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ नहीं था। एल टू में बदलने से छह वेंटिलेटर नए आने के साथ वेंटिलेटर की संख्या बढ़कर दस हो गई है। तीन हाई फ्लो नोजल कैनूला वेंटिलेटर भी मिल गए हैं।
विज्ञापन

एल टू की क्षमता 100 बेड हो गई है। इनमें 20 बेड आईसीयू और 80 नॉन आईसीयू बनाए गए हैं। आक्सीजन हर बेड तक पहुंचाई जा रही है। इसका काम अंतिम चरण में है। जिला अस्पताल के डा. परवीन कुमार और डा. आरके शर्मा को वेंटिलेटर संचालन का प्रभारी बनाया गया है। डा. संजीव बेलवाल की देखरेख में अस्पताल संचालित होगा। एल टू में वेंटिलेटर के लिए तीन एनेस्थेटिक्स, एक चेस्ट फजिशियन, छह स्टाफ नर्स और पैथोलॉजिस्ट की तैनाती हो गई है। सितंबर पहले सप्ताह तक अस्पताल में वेंटिलेटर सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोविड 19 एल टू को अभी एल वन से अपग्रेड किया गया है। एल टू में 10 वेंटिलेटर हो गए हैं। तीन हाई फ्लो नोजल कैनुला (एचएफएनसी) हैं। 100 बेड के अस्पताल में 20 आईसीयू बेड हैं। सितंबर के पहले सप्ताह से वेंटिलेटर सुविधा शुरू हो जाएगी।
- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed