{"_id":"663d6b881f156f42b60ed3a4","slug":"cousins-cheated-1836-lakhs-from-dairy-operator-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-397147-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डेयरी संचालक से ममेरे भाइयों ने ठग लिए 18.36 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डेयरी संचालक से ममेरे भाइयों ने ठग लिए 18.36 लाख
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मकबरा में रहने वाले डेयरी संचालक इमरान अंसारी, उनके भाई और दो बहनोई से उनके ममेरे भाइयों ने 18 लाख 36 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने एक स्कीम के तहत पांच साल तक हर माह 24 हजार रुपये की किस्त दिलाने का झांसा देकर रकम ली थी, लेकिन पीड़ितों के खाते में कुछ माह ही किस्त आई थी। डेयरी संचालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डेयरी संचालक इमरान ने मुगलपुरा के थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि अगस्त 2023 में मेरे पास मकबरा तेली वाली गली निवासी मेरे ममेरे भाई मुजीब हुसैन और अजीम हुसैन आए थे। आरोपियों ने बताया था कि वह एक कंपनी में काम करते हैं। उनकी कंपनी इलेक्टि्रानिक स्कूटी और बिजली बचत के कार्ड बेचती है। कंपनी दो लाख एक रुपये की स्कूटी खरीदने पर ग्राहक को पांच साल तक 18 हजार रुपये हर माह किस्त के रूप में देगी। दूसरी किस्त में दो लाख चार हजार रुपये जमा करने पर पांच साल तक हर माह 24 हजार रुपये किस्त के रूप में देगी। आरोपियों ने इमरान को विश्वास दिलाया कि वह उनके रिश्तेदार हैं। किसी तरह का धोखा नहीं करेंगे। अगर कंपनी आपका पैसा नहीं देगी तो हम ब्याज सहित रकम लौटा देंगे।
आरोपियों पर विश्वास करके इमरान, उनके भाई रफी और दो बहनोई मुमताज और जावेद अख्तर ने दो लाख चार हजार रुपये वाली स्कीम में 18 लाख 36 हजार रुपये लगा दिए थे। इमरान और उनके भाई रफी के खाते में दो माह तक किस्त आई, लेकिन इसके बाद किस्त आनी बंद हो गईं। जबकि जावेद अख्तर के खाते में चार माह तक किस्त आईं लेकिन पांचवें माह में किस्त की रकम नहीं आईं। दोनों भाइयों से रकम वापस मांगी तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।