फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Court orders to file a case against the fraudster

Moradabad News: ठगी करने वाले के खिलाफ अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Court orders to file a case against the fraudster
मुरादाबाद। युवक से ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। युवक से पार्टनर शिप के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी की गई थी।
विज्ञापन


थाना गलशहीद क्षेत्र के बड़े हाता मे रहने वाले मोहम्मद आरीज पुत्र कलीम ने अदालत में वाद दायर किया जिसमें कहा कि वह बेरोजगार है उसे कुछ दिन पहले वासिल नामक व्यक्ति मिला था जिसने कहा कि उसकी मोबाइल की दुकान सुपर बाजार में है जो अच्छी चल रही है यदि वह उसके साथ पार्टनर शिप कर ले तो बेरोजगारी दूर हो जाएगी। क्यूंकि मेरे और वासिल के संबंध बहुत अच्छे हो गए थे इसलिए उस पर विश्वास करके उसे 45 लाख रुपए पार्टनरशिप के लिए दे दिए। लेकिन वासिल ने पार्टनर्स के नकली कागज बना कर मुझसे रुपए ले लिए जब उससे रुपए वापस मांगे तो उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया।तब पीड़ित ने अपने वकील शरमिताभ सिन्हा के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या तीन दीपंकर की अदालत वाद पेश किया। अदालत ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना गलशहीद प्रभारी को आरोपी वासिल के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed