{"_id":"62bdbf8ab0d4a731c92748fd","slug":"court-hearing-of-a-case-registered-against-sapna-choudhary-in-moradabad-postponed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary: मुरादाबाद में डांसर सपना के एक कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था मामले की सुनवाई टली, 14 जुलाई को होगी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sapna Choudhary: मुरादाबाद में डांसर सपना के एक कार्यक्रम में हुई अव्यवस्था मामले की सुनवाई टली, 14 जुलाई को होगी बहस
Thu, 30 Jun 2022 08:51 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 30 Jun 2022 08:51 PM IST
सार
मुरादाबाद निवासी रामेश्वर दयाल तुरैहा ने हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल किया था। जिसमें बताया था कि डांसर सपना चौधरी 11 जून 2019 को मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम में आईं थीं। जहां रात 10 बजे के बाद भी डीजे बजाया गया था। मामले की अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरादाबाद में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ चल रहे परिवाद में वादी के अधिवक्ता की ओर से बहस न किए जाने के कारण अदालत की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने परिवाद में बहस के लिए अगली तारीख 14 जुलाई निर्धारित की है।
विज्ञापन
जिले में रहने वाले रामेश्वर दयाल तुरैहा ने हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल किया था। जिसमें बताया था कि डांसर सपना चौधरी 11 जून 2019 को मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम में आईं थीं। जहां रात 10 बजे के बाद भी डीजे बजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई थी। जिसे काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट पांच दानवीर सिंह की अदालत में की जा रही है। गुरुवार को परिवाद में बहस होनी थी, लेकिन वादी के अधिवक्ता सचिन कश्यप की ओर से स्थगन प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया। इस कारण अदालत ने 14 जुलाई की तारीख बहस व अग्रिम कार्यवाही के लिए तय की है।