फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Court Commissioner reached Karthikeya Mahadev Temple and offered prayers

UP: कार्तिकेय महादेव मंदिर पहुंचकर कोर्ट कमिश्नर ने की पूजा, बोले- महादेव और हनुमान जी के दर्शन कर हुई खुशी

Sat, 04 Jan 2025 10:48 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी (संभल) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 04 Jan 2025 10:48 PM IST
सार

हरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट अदालत में पेश की जा चुकी है। इसके बाद कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव कार्तिकेय महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने महादेव मंदिर के दर्शन किए। 

विज्ञापन
Court Commissioner reached Karthikeya Mahadev Temple and offered prayers
कार्तिकेय महादेव मंदिर कोर्ट कमिश्नर ने की पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट अदालत में पेश करने के बाद शनिवार को कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव कार्तिकेय महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने महादेव मंदिर के दर्शन किए। साथ ही शासन और प्रशासन से कार्तिकेय महादेव मंदिर सहित तीर्थ स्थलों का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

 

संभल की शाही जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के सर्वे रिपोर्ट को कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने दो जनवरी को सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य कुमार सिंह की अदालत में बंद लिफाफे में पेश की थी। वहीं सर्वे रिपोर्ट को अदालत में पेश करने के बाद कोर्ट कमिश्नर रमेश राघव शनिवार को संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर पहुंचे। उनके साथ उनके पक्ष के अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा और भारत सरकार व एएसआई के अधिवक्ता विष्णु शर्मा भी थे। जहां कोर्ट कमिश्नर ने मंदिर में भगवान शिव और हनुमान जी के दर्शन किए। 

विज्ञापन

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर में महादेव और हनुमान जी के दर्शन करके वह खुशी का अनुभव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन से कार्तिकेय महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। इसके अलावा संभल के तमाम तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार कराने की भी मांग की। बता दें कि कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट 46 साल बाद 14 दिसंबर को खुले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed