फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   couple got fire in cylinder leakage

गैस सिलिंडर लीकेज से रसोई में लगी आग, पति पत्नी झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
couple got fire in cylinder leakage
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में बुधवार रात खाना बनाते वक्त गैस सिलिंडर में लीकेज से रसोई में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर पति पत्नी झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मझोला थाना क्षेत्र की एकता कालोनी में श्यामवीर सिंह किराये के मकान में रहते हैं। वह पीतल फर्म में काम करते हैं। परिवार पत्नी सरिता और दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार रात सरिता रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस सिलिंडर में लीक होने से आग लग गई। इसकी चपेट में आकर सरिता बुरी तरह झुलस गई। पत्नी की चीख पुकार सुनकर पति श्यामवीर उसे बचाने गया तो वह भी झुलस गया। इसके बाद मौके पर लोग जुट गए। उन्होंने 108 नंबर पर कॉल एंबुलेंस बुला ली। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने दोनों को रेफर कर दिया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed