{"_id":"66318011e228c3b7d90df446","slug":"couple-accused-of-cheating-female-constable-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-391718-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर महिला सिपाही से धोखाधड़ी करने में आरोपी दंपती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर महिला सिपाही से धोखाधड़ी करने में आरोपी दंपती गिरफ्तार
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। महिला सिपाही को प्लाॅट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी बलवंत और उसकी पत्नी किरन वाला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
संभल जनपद के चंदौसी की आवास विकास काॅलोनी निवासी वंदना यूपी पुलिस में सिपाही हैं। वंदना वर्तमान में कांठ के महमूदपुर माफी में रह रही हैं। वंदना ने कांठ के मुख्त्यारपुर नवादा स्थित एक प्लाॅट खरीदने के लिए कांठ के मोहल्ला फकीरगंज निवासी बलवंत, उसके बेटे दीपक कुमार, पत्नी किरनवाल और आरती पत्नी मुकेश से सौदा तय किया था। आरोप है कि इस प्लॉट को बेचने के नाम पर महिला सिपाही के साथ धोखाधड़ी की गई थी। उनसे रुपये लेने के बाद भी प्लाॅट पर कब्जा नहीं कराया गया। महिला सिपाही ने एसएसपी हेमराज मीना को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। 11 अप्रैल को पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर बलवंत, दीपक कुमार, किरनवाला, आरती, जयवती, वीरवती, जसपाल और बलराम के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि मंगलवार को आरोपी बलवंत और उसकी पत्नी किरनवाला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।