फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Councilors will get information about the work of smart city

Moradabad News: आज पार्षदों को मिलेगी स्मार्ट सिटी के काम की जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Councilors will get information about the work of smart city
मुरादाबाद। शहर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे अधिकांश विकास कार्य समाप्त हो गए है, लेकिन इसके बारे में पार्षदों तक को जानकारी नहीं है। नगर निगम बोर्ड की बैठक में लगभग हर बार यह मुद्दा उठता रहा है, लेकिन अफसर जानकारी देने से कतराते रहे हैं। दो दिन पहले नगर निगम बोर्ड की बैठक में यह दोबारा उठा था। अब शनिवार को पार्षदों को इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। नगर आयुक्त ने 30 सितंबर को डेढ़ बजे पार्षदों को पंचायत भवन पहुंचने का न्योता दिया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत 900 करोड़ रुपये से अधिक के 37 विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें से करीब 25 विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसकी अधिकांश धनराशि खर्च भी जा चुकी है। लेकिन इनमें से अधिकांश योजनाओं का लाभ शहर के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बुध बाजार समेत शहर की करीब जिन 14 किमी सड़कों को स्मार्ट बनाया जाना है उनका बुरा हाल है। पिछले आठ माह से लोग परेशान हैं। पार्षद नगर निगम बोर्ड बैठक में अफसरों से कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग करते रहे हैं। दो दिन पहले बोर्ड बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने यह मुद्दा उठाया था। कहा था कि पार्षदों को जानकारी ही नहीं है कि शहर में स्मार्ट सिटी योजना के तहत क्या कार्य चल रहे हैं। इसके बाद स्मार्ट सिटी के अफसरों ने पार्षदों को प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

- शहर में स्मार्ट सिटी योजना के क्या कार्य कौन सी कंपनी करा रही है। डीपीआर क्या है, कितनी धनराशि का भुगतान किस फर्म को किया गया और काम कब तक पूरा होने का समय है। इसका क्या लाभ लोगों को मिलेगा। शहर के पार्षद स्मार्ट सिटी के अफसरों से यह जानने की कोशिश करते रहे। मैंने कार्यकारिणी और सदन तक में कई बार इसे उठाया। फिर भी उपलब्ध नहीं कराई गई। पिछले बोर्ड की बैठक में एक बार पार्षदों को स्मार्ट सिटी के कार्यों का प्रजेंटेशन देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन एक दो कार्यों का प्रजेंटेशन देने के बाद समय अभाव बता कर टाल दिया गया था। शनिवार को अब इसका प्रजेंटेशन दिया जाएगा। जबकि कार्य दिसंबर तक समाप्त किया जाना है। -डॉ. गौरव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article