फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   costumer run to market before one day lockdown

35 घंटे के कर्फ्यू से पहले दुकानों पर भीड़, फिर पसरा सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
costumer run to market before one day lockdown
दूध लेने के लिये उमडी भीड़। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। 35 घंटे के कर्फ्यू से पूर्व शहर के बाजारों में ग्राहकों में जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए आपाधापी मची रही। ग्राहकों ने फल, सब्जी, दूध, राशन जैसी जरूरी चीज की खूब खरीदारी की। देर शाम आठ बजे से पुलिस ने बाजार बंद कराना शुरू कर दिया। अब सोमवार सुबह 7 बजे यह कर्फ्यू हटाया जाएगा। इस दौरान प्रशासन ने सभी से अपील की है कि रविवार को कोई भी बेवजह अपने घरों से न निकले। आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों के अलावा निकलने वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम और आईपीसी के अंतर्गत केस दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के दौरान फल, सब्जी ,किराना और दूध आदि की दुकानें भी बंद रहेंगी, इसलिए शनिवार शाम को अपने काम धंधे से लौटने के बाद लोग बाजार में अपनी जरूरत का सामान खरीदने पहुंचने लगे। रमजान और नवरात्र भी चल रहे हैं। ऐसे में बाजार में खूब भीड़ दिखी। लोगों ने 35 घंटे के कर्फ्यू को पिछले वर्ष के एक दिवसीय जनता कर्फ्यू से जोड़कर देखा और जरूरत से ज्यादा सामान खरीद लिया। पांच-पांच लीटर दूध एक-एक व्यक्ति ने खरीदा। कई जगहों पर पैकेट वाला दूध खत्म ही हो गया तो ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सबसे ज्यादा भीड़ दूध की दुकानों पर थी।
विज्ञापन

फलों की भी खूब बिक्री हुई। 35 से 40 रुपये मिलने वाला केला 60 से 70 रुपये दर्जन बिका। 80 रुपये का अंगूर 120 रुपये किलो बिका। शहर के अमरोहा गेट, कांठ रोड, रामगंगा विहार, कटघर क्षेत्रों में भी जबर्दस्त भीड़ दुकानों पर उमड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात बजते ही हूटर बजाते दौड़ने लगे पुलिस के वाहन, बाजार बंद कराए
शाम सात बजते ही हूूटर बजाती पुलिस की गाडियां शहर में घूमने लगी थीं। पुलिस कर्मी दुकानें बंद करने की अपील करने लगे थे। ठेली वालों को सामान समेटने की हिदायत के साथ आठ बजे के बाद नजर आने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। रात नौ बजे के बाद शहर में पूरी तरह सन्नाटा पसर गया।
ये रहेगा बंद
- किराना, फल सब्जी की दुकानें
- दूध की दुकान, डेरियां
- सब्जी ,फल मंडी
- बाजार, सरकारी गैर सरकारी संस्थान
इन्हें रहेगी छूट
- सरकारी, निजी अस्पताल
- दवा की दुकानें
- लगातार उत्पादन वाले उद्योग
- दवा, सैनिटाइजर बनाने वाली औद्योगिक इकाईयां
- परीक्षार्थियों को छूट, आईकार्ड, प्रवेश पत्र ही पास
- पेट्रोल पंप
- परिवहन सेवा 50 प्रतिशत क्षमता पर
अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग शामिल हो सकेंगे
मुरादाबाद। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशों के अनुसार अब जिले में अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। शादी समारोह के दौरान बंद स्थानों वाले स्थानों पर अधिकतम 50 और खुले स्थान पर अधिकतम 100 लोगों को जाने की अनुमति मिलेगी।
50 फीसदी क्षमता पर चलेेंगी बसें
मुरादाबाद। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार सार्वजनिक परिवहन यानी निजी बस और रोडवेज की बसों में उनकी क्षमता के 50 प्रतिशत संख्या में ही यात्री सफर कर सकते हैं।

ये संपूर्ण कोराना कफ्यू है। दूध, किराना, फल सब्जी की दुकानें भी बंद रहेंगी। लोगों की आवाजाही बंद रहेगी। 50 फीसदी क्षमता पर बसें चलेंगी। दवा की दुकानें और चिकित्सा सेवा जारी रहेंगी। बेहतर हो कि लोग घरों में ही रहें। उल्लंघन करने वालों पर शासनादेश के अनुसार कार्रवाई होगी।
- आनंद वर्धन, सीडीओ (प्रभारी जिलाधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed