{"_id":"68740e97e400db49c9055c4f","slug":"cosmetic-market-is-also-affected-by-online-marketing-shopkeepers-are-helpless-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-685736-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कॉस्मेटिक बाजार पर भी ऑनलाइन की मार, दुकानदार लाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कॉस्मेटिक बाजार पर भी ऑनलाइन की मार, दुकानदार लाचार
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑनलाइन शॉपिंग ने कॉस्मेटिक बाजार की रौनक खत्म कर दिया है। अब कॉस्मेटिक बाजार में महंगे प्रोडक्ट कम बिक रहे हैं। कॉस्मेटिक व्यापारी परेशान हैं। कॉस्मेटिक बाजार के जानकार बता रहे हैं कि हर महीने ऑनलाइन शापिंग से करीब 3.5 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
मुरादाबाद के बुध बाजार, चौमुखापुल, नवीन नगर, एमडीए, कटघर समेत अन्य जगहों पर कॉस्मेटिक की दुकानें हैं। जहां से बिजनौर, रामपुर समेत अन्य जिलों में कॉस्मेटिक के सामान को बेचा जाता है। चौमुखा पुल स्थित सुभाष जनरल स्टोर के संचालक सचिन धुमीर ने बताया कि शहर में काॅस्मेटिक की करीब 500 से 600 दुकानें हैं। इसमें करीब 25 होलसेलर हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के तेजी से बढ़ने के कारण कॉस्मेटिक बाजार में पहले की अपेक्षा अब व्यापार कम रह गया है। किसी दुकानदार का 20 तो किसी का 50 प्रतिशत कारोबार प्रभावित हुआ है। कॉस्मेटिक के महंगे सामान न के बराबर बिक रहे है। इस समय सस्ते सामान ही बिक रहे हैं। जबकि महंगे सामान पर ग्राहकों को ज्यादा छूट दी जा रही है। ऑनलाइन शॉपिंग ने कॉस्मेटिक का बाजार चौपट कर दिया है। अगर देखा जाए तो कॉस्मेटिक के व्यापारियों को करीब हर महीने 3.5 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। जबकि हर सामान पर ग्राहकों को कम मार्जिन पर दिया जाता है।
बुध बाजार स्थित गुलाटी सेल्स के संचालक ललित गुप्ता ने बताया कि कॉस्मेटिक कारोबार में मंदी चल रही है। अब केवल त्योहार या शादी के सीजन में ही ठीक-ठाक बिक्री होती है। पहले की अपेक्षा ग्राहकों की संख्या आधी हो गई है। ऑनलाइन शॉपिंग से हर वर्ग का व्यापारी परेशान है। बुध बाजार स्थित गुलाटी सेल्स के संचालक ललित गुप्ता ने बताया कि कॉस्मेटिक के महंगे प्रोडक्ट बिकना बंद हो गए हैं। क्योंकि ऑनलाइन महंगे प्रोडक्ट ग्राहकों को कम दाम पर मिल जा रहे हैं। इसलिए कास्मेटिक के दुकानों पर ग्राहकों की संख्या घटती चली जा रही है। कई दुकानें भी बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
हर महीने 15 करोड़ का होता है कारोबार
- चौमुखा पुल स्थित सुभाष जनरल स्टोर संचालक सचिन धुमीर ने बताया कि कॉस्मेटिक के व्यापारियों का हर महीने करीब 15 करोड़ का ही कारोबार हो रहा है। पहले करीब 18 से 20 करोड़ रुपये का कारोबार होता था लेकिन जैसे-जैसे लोग कॉस्मेटिक का सामान ऑनलाइन खरीदने लगे, वैसे-वैसे व्यापार कम होता गया है।
00
- ऑनलाइन सामान 50 प्रतिशत ऑफ पर मिलता है, जबकि हम लोग पांच से 10 प्रतिशत छूट देकर ही सामान बेेच पाते हैं। क्योंकि हमें डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से केवल 12 से 15 प्रतिशत के छूट पर ही सामान मिलता है। इसलिए ऑनलाइन सामान ग्राहकों को सस्ता पड़ता है। अब ग्राहक ऑनलाइन सामान ज्यादा खरीद रहे हैं।- सचिन गुप्ता, बालाजी कॉस्मेटिक, चूड़ी वाली गली
00
- ऑनलाइन शापिंग से कॉस्मेटिक दुकानदारों को ज्यादा नुकसान हो रहा है। ऑनलाइन के चलते कम मार्जिन में सामान को बेचना पड़ रहा। सामान बेचने के लिए कंपटीशन काफी बढ़ गया है। अब सामान को बेचने के लिए सीजन का इंतजार करना पड़ रहा है।- मोनू सैनी, श्री साईं जनरल स्टोर, डबल फाटक
00
- ऑनलाइन शॉपिंग से ग्राहक घरों ने निकलना बंद कर दिए है। पहले कॉस्मेटिक सामान खरीदने के लिए ग्राहक आते थे। लेकिन अब ऑनलाइन से बाजार में ग्राहक ही नहीं निकल रहे हैं। सामान तो है लेकिन बिक्री नहीं हो रही है।- मंगल सैन शर्मा, प्रीति जनरल स्टोर, कटघर छोटी मंडी
00
- कोरोना काल के बाद से बिक्री बहुत कम हो गई है। कई कॉस्मेटिक के बड़े व्यापारी अब छोटी दुकान चला रह है। अब दुकानों पर ज्यादा वही सामान बिक रहे हैं, जो ऑनलाइन उपलब्ध नहीं हैं। अब मोटे तौर पर देखा जाए तो त्योहार का ही केवल सहारा है।- गोपाल शर्मा, शिवा ब्यूटी कार्नर, चूड़ी वाली गली, चौमुखा पुल