फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corporation claims, soon the change of 20 wards of the city will be seen

निगम का दावा, जल्द शहर के 20 वार्डों की बदली नजर आएगी सूरत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Corporation claims, soon the change of 20 wards of the city will be seen
शहर के 20 वार्डों की सूरत जल्द ही बदली नजर आएगी। यह हम नहीं कह रहे, नगर निगम के अधिकारी कह रहे हैं। इसके लिए निगम ने चंडीगढ़, ग्वालियर समेत कई शहरों को चमकाने के काम का अनुभव रखने वाली लायन कंपनी को इसका ठेका दिया है। अधिकारियों का दावा है कि नये वित्तीय वर्ष के प्रथम अथवा द्वितीय सप्ताह में यह कंपनी काम शुरू कर देगी। उसके बाद से ही संबंधित वार्डों में सफाई, जल निकासी आदि को लेकर तस्वीर बदली नजर आने लगेगी।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम का जोर पिछले कई माह से सफाई कार्य पर रहा है। शहर को कूड़ा मुक्त करने के लिए सभी 70 वार्डों में डूर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य पहले चार कंपनियों को दिया गया था, जिनमें से तीन कंपनी थ्री आर, एसआरएम तथा रोट विनर अभी भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रही हैं। लेकिन इसके बाद भी शहर में कूड़ा उठान की व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहते हैं। नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी यह मुद्दा उठ चुका है। निगम अधिकारियों ने जिस उद्देश्य से शहर के प्रमुख स्थानों से डस्टबिनें उठवाईं वह भी पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि इसी को ध्यान में रखते हुए सफाई कार्य के लिए एक बेहतर कंपनी की तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में लायन नाम की कंपनी को प्रयोग के तौर के 20 वार्डों में काम करने का ठेका दिया गया है। कंपनी को चंडीगढ़, ग्वालियर जैसे शहरों को चमकाने का काम करने का अनुभव भी है। खासबात यह है कि यह कंपनी अपने साथ विभिन्न प्रकार की मशीनें भी साथ लाएगी। कुछ अनुभवी लोग भी कंपनी के पास होंगे। जो वार्डों में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए अपने निर्देशन में काम कराते रहेंगे। कंपनी सिर्फ कूड़े आदि की ही सफाई नहीं करेगी बल्कि वार्डों की नाले-नालियों की मशीनों से बेहतर सफाई भी करेगी। वार्डों में स्थित पार्कों में मौजूद पेड़ों की समय से छटाई, पार्क के सौंदर्यीकरण व उसे भी साफ-सुथरा रखने का काम करेगी। पेड़-पौधों के रख-रखाव को भी बेहतर बनाने का काम करेगी। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इस कार्य के लिए कंपनी को प्रतिमाह 56 लाख रुपये का भुगतान नगर निगम करेगा। इसका ठेका दे दिया गया है। कंपनी नये वित्तीय वर्ष के प्रथम अथवा द्वितीय सप्ताह में यहां संसाधनों समेत पहुंच कर कार्य शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
आउटसोर्सिंग कर्मचारी कंपनी का कर रहे विरोध
मुरादाबाद। लायन कंपनी के आने की आहट मिलने के साथ ही यहां पहले से कार्य कर रहे आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को उत्पीड़न का डर सताने लगा है। जिसके बाद से वह आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले बृहस्पतिवार सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद निगम अधिकारियों को ज्ञापन देकर कंपनी का ठेका निरस्त करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम निगम प्रशासन को दिया है। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमीलाल वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष सुनील लश्करी की का कहना है कि अगर निगम ने उनकी मांग नहीं मानी तो वह लोग दी गई चेतावनी के हिसाब से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

0000
लायन कंपनी को शहर के 20 वार्डों की सफाई का ठेका दिया गया है। इस कंपनी को कार्य करने का बेहतर अनुभव है। आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। उनके संगठन की ओर से ज्ञापन भी दिया गया है। कर्मचारी नेताओं से बात की गई है। उनकी कुछ शंकाएं हैं उसे दूर किया जाएगा। शासन के निर्देश पर शहर की बेहतर सफाई के लिए यह निर्णय लिया गया है। निश्चित तौर पर इस कंपनी के काम शुरू करने के बाद शहर के लोगों को सफाई व्यवस्था में बदलाव नजर आएगा।
अनिल कुमार, अपर नगर आयुक्त
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed