{"_id":"690123cd1cfaf04ffe0d75c1","slug":"corporation-careless-even-after-accident-bull-found-roaming-in-chandranagar-again-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-759915-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हादसे के बाद भी लापरवाह निगम, चंद्रनगर में फिर घूमता मिला सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हादसे के बाद भी लापरवाह निगम, चंद्रनगर में फिर घूमता मिला सांड़
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिस मोहल्ले में दो दिन पहले निगम की लापरवाही की वजह से एक बुजुर्ग दुकानदार की जान चली गई उसी मोहल्ले की गलियों में एक बार फिर वहीं खतरनाक सांड़ घूमता नजर आया। लोगों के दिलों में अब भी उस हादसे की तस्वीरें ताजा हैं जब 65 वर्षीय खजान सिंह को सांड़ ने सींगों पर उठाकर पटक दिया था। इस हादसे में उनकी मौत हो गई थी जिसके बाद से इलाके में लोगों के मन में डर बैठ गया। घटना के दूसरे दिन ही निगम ने कई क्षेत्रों में अभियान चलाया लेकिन जिस इलाके में घटना घटी उसी मोहल्ले में दो दिन के बाद फिर से छुट्टा सांड़ घूमता नजर आया जिससे लोग सहमे रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार कई सांड़ खुलेआम मोहल्ले में घूमते रहते हैं। हादसे के बाद निगम की टीम मोहल्ले में पहुंची थी और बड़ी मशक्कत करने के बाद सांड़ को पकड़कर ले गई थी। लेकिन दो दिन के बाद उसी स्थान पर एक सांड़ और घूमता नजर आया जिसे देख मोहल्ले के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग काफी डर गए हैं। स्थानीय निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिस सांड़ ने बुजुर्ग की जान ली उसी जैसी शक्ल का सांड़ सोमवार की रात फिर गली में दिखा। इसके बाद बच्चे सहम गए और महिलाएं भी घर से बाहर निकलने में डर रही हैं। कई लोगों ने सांड़ का फोटो खींचकर निगम को भेजा है।
केवल चंद्रनगर ही नहीं बल्कि पूरे शहर में छुट्टा पशुओं का आतंक फैला हुआ है। निगम की कार्रवाई सीमित है। अमर उजाला ने छुट्टा पशुओं की पड़ताल की तो मंडी में खुलेआम छुट्टा पशु घूमते हुए नजर आए। शहर की पॉश कॉलोनियों जैसे कि रामगंगा विहार, बुद्धि विहार, अशोकनगर आदि इलाकों के अलावा लोकोशेड पुल पर भी छुट्टा सांड़ व पशु घूमते नजर आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि निगम की कोई टीम उनके मोहल्ले में नहीं आई है। निगम को महीने भर लगातार हर मोहल्ले में अभियान चलाना चाहिए ताकि छुट्टा पशुओं की धरपकड़ हो सके।
लाइनपार में मंडी गेट के पास फल की दुकान लगाने वाले पुष्पेंद्र सैनी ने बताया कि सोमवार की शाम एक महिला सांड़ से बचते हुए सड़क पर गिर पड़ी थी जिससे उसके पैर में चोट लग गई थी। वहीं मंडी में सब्जी विक्रेता अमित सैनी ने कहा कि परिसर में पूरे दिन छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। कभी भी निगम की टीम ने यहां अभियान नहीं चलाया है। छुट्टा पशुओं की वजह से हर दिन हादसे होते हैं। सब्जी व फल भी खराब कर देते हैं।
विज्ञापन
लाइनपार के अन्य इलाकों में भी हालात बेहद खराब हैं। जिगर कॉलोनी, बारादरी, बंगला गांव और नागफनी जैसे इलाकों में भी सुबह-शाम छुट्टा पशु खुले घूमते रहते हैं। कई बार इनका पूरा झुंड होता है जिससे यातायात भी प्रभावित होता है और दुर्घटनाएं भी होती हैं। स्थानीय निवासी नितेश, अनुभव, शिवशंकर आदि का कहना है कि निगम की टीम सिर्फ कागजों पर ही सक्रिय है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ही निगम की टीम सक्रिय होती है और कुछ ही समय के बाद अभियान ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
- जुर्माना भरने के बाद भी नहीं छुड़ा सकेंगे पशु
चंद्रनगर हादसे के बाद निगम प्रशासन ने छुट्टा पशुओं के मामले में सख्ती भी बरती है। इस संदर्भ में नगर आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नियमित रूप से अभियान चलाए जाने की बात कही और कहा कि जो लोग छुट्टा पशुओं को शहर में छोड़ रहे हैं उनकी पहचान कर उनपर भी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों के अनुसार आमतौर पर लोग पशुओं को दिन में चरने के लिए छोड़ देते हैं और शाम को उन्हें वापस घर ले जाते हैं। यह पशु भी विभिन्न इलाकों में नागरिकों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अधिकारियों ने निर्णय लिया कि अबतक निगम जब इन पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेज देता था तो वहां से जुर्माना जमाकर पशुओं को छोड़ दिया जाता था। अब ऐसे पशुओं को जुर्माना जमा करने के बावजूद नहीं छोड़ा जाएगा।
- दो दिन में 38 पशुओं की हुई धरपकड़
चंद्रनगर में हुए हादसे के बाद जागे निगम प्रशासन ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अभियान चलाया। टीम ने अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 38 छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेजा है। इनमें ज्यादातर सांड और बछड़े शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार मौजूदा समय में कान्हा गोशाला में 234 गाय और 561 सांड सहित कुल 795 पशु हैं।
00
हमने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। कई टीमें बनाकर उन्हें अलग-अलग वार्डों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लोग भी निगम के कंट्रोल रूम पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं वहां भी टीमें भेजकर ऐसे पशुओं को गोशाला भेजा जाएगा। - अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त