{"_id":"5e9be0648ebc3e76d2169aed","slug":"coronavirus-in-uttar-pradesh-covid-19-new-cases-found-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में 18 और कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 57","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में 18 और कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 57
Sun, 19 Apr 2020 02:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Apr 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में 18 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, रविवार सुबह 18 और कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें 6 बच्चे, चार महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं।
पॉजिटिव लोगों में 10 लोग बरबलान, तीन मुगलपुरा, तीन आजाद नगर और दो तंबाकू कॉलोनी के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन इलाकों के लिए रवाना हो गई हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 57 हो गई है।
मुरादाबाद में एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
18 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं। चार लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अब इस परिवार में पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बरबलान मुगलपुरा क्षेत्र एक व्यक्ति फरवरी माह में हिजरा मस्जिद में ठहरे जमातियों के संपर्क में आया था।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पहले जमातियों के संपर्क में आने की सूचना पर उक्त व्यक्ति को आईएफटीएम में क्वारंटीन किया। तीन दिन पहले ही इस व्यक्ति की कोरोना पॉजिटव रिपोर्ट आई। जिसके बाद परिवार के ढाई साल के बेटे समेत चार लोगों को भी आईएफटीएम में क्वारंटीन कर सैंपल भेजा गया।

परिवार के 4 लोगों की रविवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसमें उक्त व्यक्ति का छोटा भाई, छोटी बहन, पत्नी और ढाई साल का बेटा शामिल है। बेटा, पत्नी और बहन को टीएमयू और भाई को कोविड 19 में भर्ती कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को दो मासूम समेत सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 39 पहुंच गई थी।
वहीं कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 80 आशंकित लोगों के सैंपल लिए। इनमें चार स्वास्थ्य कर्मी और आईएफटीएम में क्वारंटीन 60 लोग शामिल हैं। बाकी सैंपल निजी अस्पतालों से लिए गए हैं। विभागीय टीमों ने कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए नवाबपुरा क्षेत्र के 10 लोगों को भी क्वारंटीन किया। 19 हॉटस्पॉट इलाकों में पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वालों की ट्रैकिंग भी शुरू कर दी गई है।

रामपुर में आज कोरोना संक्रमितों के आठ नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा चार में से दो पुराने कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। नए 8 संक्रमितों में 6 जमाती हैं और अमरोहा के रहने वाले हैं। ये सभी लोग टांडा में क्वारंटीन हैं। जबकि एक रामपुर शहर में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक कस्बे का रहने वाला है, जिसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं मिल रही है। इसके साथ ही एक संक्रमित जिला अस्पताल का संविदा सफाई कर्मचारी है।
वहीं रामपुर के जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि बिहार का रहने वाला एक युवक कोरोना पॉजिटिव आया है और उसका फ्लिपकार्ट से कोई लेनादेना नहीं है। पहले ऐसी बात जानकारी में आई थी वह इससे संबंधित है, लेकिन पूछताछ के बाद साफ हो गया है कि वह किसी दूसरी ऑनलाइन कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय है।