{"_id":"5f6fb0c88ebc3e9ba43bfc68","slug":"corona-virus-2-killed-134-new-cases-city-news-mbd3639976146","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मोटर्स शोरूम के 12 कर्मचारी समेत 112 नए कोरोना के मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मोटर्स शोरूम के 12 कर्मचारी समेत 112 नए कोरोना के मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शनिवार को एक युवक और 80 साल की वृद्धा की मौत हो गई। संभल के युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं, शनिवार को रैपिड एंटीजन, आरटीपीसीआर और निजी लैब की जांच में 134 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8409 पहुंच गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक अमरोहा निवासी 80 साल के वृद्धा की शनिवार सुबह 11 बजे मौत हो गई। महिला को 24 सितंबर को भर्ती कराया गया था। संभल निवासी 22 वर्षीय युवक की भी शनिवार को मौत हो गई। युवक को संभल से टीएमयू रेफर किया गया था। दोपहर एक बजे अस्पताल पहुंचने से पहले युवक ने दम तोड़ दिया। रैपिड एंटीजन में शनिवार को 2848 लोगों की जांच में 49 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें पीतल बस्ती में दो, मझोला में दो, टाउन हॉल में दो, कानून गोयान में एक, किसरौल में एक, हरथला में सर्वाधिक 29 मरीज आए हैं। कांठ में एक, भोजपुर में एक, डिलारी में छह, ठाकुरद्वारा से चार पॉजिटिव आए हैं। आरटीपीसीआर और निजी लैब से 63 संक्रमित मिले हैं। इनमें हुंडई मोटर्स के चार कर्मचारी, टाटा मोटर्स से 12 कर्मचारी, तनिष्क शोरूम कांठ रोड से चार कर्मचारी, पीसी ज्वेलर्स से एक कर्मचारी, रिलायंस डिजिटल से छह कर्मचारी और टीएमयू कैंपस से सात कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। इनके अलावा फाजलपुर, फूलपुर, कांठ, भीकनपुर, बिलारी, प्रकाश नगर, गोविंद नगर, पाकबड़ा, सिद्धार्थ नगर से मरीज मिले हैं। इसके अलावा निजी लैब से 22 मरीजों की संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।