फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona vaccinetaion today and tomorrow in moradabad

मुरादाबाद में आज और कल होगा कोरोना का टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
corona vaccinetaion today and tomorrow in moradabad
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में आज और कल स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। गुरुवार को शहर के 18 केंद्रों पर 39 सत्रों में 4556 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। वहीं शुक्रवार को हेल्थ वर्करों के साथ फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में जिले में अभी तक 8858 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया जा चुका है। ये टीकाकरण दिवस 16, 22, 28 और 29 जनवरी को आयोजित किए गए थे। गुरुवार को 18 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इस अभियान में सिर्फ शहरी क्षेत्र के केंद्रों को शामिल किया गया है। इसमें दस निजी और आठ सरकारी अस्पताल शामिल हैं। जहां टीकाकरण के 39 सत्र होंगे। 4556 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य है। वहीं शुक्रवार को टीकाकरण के कुल 31 सत्र होंगे। इसमें 23 सत्रों में हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया जाएगा, जबकि आठ सत्रों में फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 2300 स्वास्थ्य कर्मी और 950 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

- चार और पांच फरवरी को दो दिन टीकाकरण किया जाएगा। गुरुवार को 4556 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य है। शुक्रवार को हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
चार फरवरी का प्लान
- 18 केंद्रों पर 39 सत्र होंगे
- 4556 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य
पांच फरवरी का प्लान
- 09 केंद्रों पर 31 सत्र होंगे
- 2300 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य
- 950 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed