फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona slows down Govindnagar overbridge construction

कोरोना ने धीमी की गोविंदनगर ओवरब्रिज निर्माण की रफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
Corona slows down Govindnagar overbridge construction
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण एक बार फिर विकास कार्यों में बाधा बन रहा है। तेज गति से हो रहे गोविंदनगर ओवरब्रिज निर्माण पर संक्रमण ने ब्रेक लगा दिया। एक मई से पहले कार्य पूरा करने का ठेकेदार का दावा था, लेकिन लॉकडाउन के कारण निर्माण सामग्री न मिलने से काम रुक गया। अब निर्माण पूरा होने में एक सप्ताह का समय और लगेगा। इसके बाद ही यह ओवरब्रिज स्थानीय लोगों के लिए खोला जा सकेगा।
विज्ञापन

फिलहाल ओवरब्रिज का स्लोब और मेन गर्डर की बाउंड्री पर जाली लगाने का काम बाकी है। अब दो दिन का लॉकडाउन और बढ़ने से निर्माण सामग्री नहीं मिल रही है। गौरतलब है कि गोविंदनगर ओवरब्रिज निर्माण में शुरूआत से अब तक लगातार बाधाएं आतीं रहीं हैं। स्थानीय निवासियों की लगातार मांग के बाद इस ओवरब्रिज के बनने पर सहमति हुई। शिलान्यास पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के कार्यकाल में ही हो गया था, लेकिन कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ है। पहले नगर निगम द्वारा निर्माण के लिए धनराशि रेलवे को न मिलने पर काम रुका रहा। पिछले साल धनराशि मिली तो लॉकडाउन लागू हो गया और काम शुरू नहीं हो सका। जून में काम शुरू हुआ तो नवंबर तक कार्य पूरा करने का दावा किया। इसके बाद बिजली ट्रांसफार्मर और पोल पुल निर्माण में बाधा बन गए। इन्हें हटवाने के लिए रेलवे 22 लाख रुपये का भुगतान रेलवे को करना। इसके बाद दोबारा काम शुरू हुआ और अब तक पूरा नहीं हो सका है। अब रेलवे द्वारा एक सप्ताह में निर्माण पूरा करने का नया दावा किया जा रहा है। ओवरब्रिज बनने के बाद स्थानीय निवासियों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed