फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona's score was zero for 23 days in July, 15 cases found in eight days

जुलाई में 23 दिन कोरोना का स्कोर रहा शून्य, आठ दिन में मिले 15 केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Corona's score was zero for 23 days in July, 15 cases found in eight days
मुरादाबाद। जुलाई माह में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सुस्त रही। जुलाई के 31 दिनों में सिर्फ 15 पॉजिटिव केस मिले। 23 दिन कोरोना का स्कोर जीरो रहा। इन 23 दिनों में लैब से आई सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही। वहीं आठ दिनों में पंद्रह लोग संक्रमित पाए। जुलाई में संक्रमित दर एक फीसदी से भी कम रही।
विज्ञापन

अप्रैल और मई में कोरोना के कहर के बाद जून और जुलाई में संक्रमण की रफ्तार धीमी रही। अप्रैल और मई की तुलना में जून और जुलाई में संक्रमण का फैलाव कम हुआ। जून में 131 संक्रमित मरीज मिले थे, जबकि जुलाई में 15 लोग संक्रमित पाए गए थे। जुलाई के 31 दिनों में से 23 दिन स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत भरे रहे। 23 दिनों में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। लैब से आई हर रिपोर्ट निगेटिव रही। बाकी आठ दिनों में सिर्फ पंद्रह पॉजिटिव केस मिले। संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने पर संक्रमण की दर एक फीसदी से कम रही। जुलाई में संक्रमण दर महज 0.011 प्रतिशत रहा। इस दौरान किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

एक दिन में सबसे अधिक पांच पॉजिटिव केस
मुरादाबाद। जुलाई के 23 दिनों में कोरोना का खाता नहीं खुला। आठ दिन ही पॉजिटिव मरीज मिले। आठ जुलाई को सबसे अधिक पांच लोग संक्रमित पाए गए। चार दिन एक-एक और तीन दिन दो-दो पॉजिटिव केस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed