{"_id":"5ed029db8ebc3e908b26120a","slug":"corona-like-preparations-to-fight-locust-city-news-mbd350644696","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी दल से लड़ने को कोरोना जैसी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डी दल से लड़ने को कोरोना जैसी तैयारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश के आसपास के इलाकों में टिड्डी दल के हमले को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अभी इसका प्रकोप जिले में नहीं है, लेकिन कृषि विभाग से लेकर विकास व दमकल विभाग तक को संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार कर लिया गया है। टिड्डी दलों के खेतों में उतरने से रोकने के लिए किसान ताली, थाली व शोर शराबा कर उन्हें भगाने की कोशिश तो करेंगे ही इसके बाद भी अगर टिड्डी दल नहीं भागा तो स्प्रे मशीनों के जरिये कीटनाशक का छिड़काव करा उन्हें मार दिया जाएगा। किसानों से लेकर विभिन्न विभागों के पास मौजूद विभिन्न प्रकार की स्प्रे मशीनों आदि का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश से सटे जिलों की तरफ से उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे टिड्टी दल को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। कोरोना वायरस के हमले से जूझ रहे देश के लोग अभी लॉकडाउन के संकट से ही उबर नहीं पाए हैं कि टिड्डी के संभावित हमले ने लोगों की नींद उड़ा कर रख दी है। टिड्डी दल फसलों को बहुत जल्दी चट कर जाता है इसलिए देश के अन्नदाता सबसे अधिक संकट में है।
इस नंबर पर तत्काल दें सूचना
मुख्य विकास अधिकारी मृदुल चौधरी ने बताया कि टिड्डी दल के प्रवेश से पहले ही उससे निपटने की सभी तैयारी पूरी की जा रही है। जो लगभग अंतिम चरण में है। सभी एसडीएम, बीडीओ, एडीओ, ग्राविअ, जिला पंचायत राज अधिकारी व सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वह सर्विलांस करते हुए टिड्डी दल के हमले की स्थिति पर नजर रखें। यदि कहीं दिख जाए तो इसकी सूचना जिला कृषि रक्षा अधिकारी को उनके मोबाइल नंबर 8077825408 पर दें। जिलावासियों को भी इसके हमले से सतर्क रहने को कहें। नगर पालिका, नगर पंचायत में पानी भरे टैंकर तैयार रख लिए गए हैं। जिससे आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय दलों को उपलब्ध कराया जा सके। टैंकर, ट्रैक्टर, ट्रैक्टर माउंटेंड पॉवर स्प्रेयर की सूची, सभी दमकल वाहनों की सूची भी मांगी गई है। प्रत्येक गांव में पांच-पांच चालू हालत में ट्रैक्टर सुरक्षित करा उसकी भी सूची जिला कृषि रक्षा अधिकारी से मांगी गई है। किसानों को एडवाइजरी जारी की जा रही है। किसानों को जागरूक करते हुए उनसे टिड्डी दल के आगमन का संकेत मिलने पर ढोल, टिन, ताली, थाली आदि बजाकर व शोर शराबा कर उसे भगाने को भी कहा जा रहा है।
विज्ञापन
00000
चार चीनी मिल क्षेत्र में 16212 संसाधन
मुरादाबाद। टिड्डी दल का हमला हुआ तो सबसे अधिक गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचने की उम्मीद है। लिहाजागन्ना विभाग ने इससे निपटने की तैयारी कर ली है। जिला गन्ना अधिकारी अजय चौहान के निर्देश पर जिले की चारों चीनी मिलों की ओर से मिल व किसानों के पास उपलब्ध 16212 संसधनों की सूची भेजी गई है।
डीसीओ के मुुताबिक रानीनागल चीनी मिल क्षेत्र में मिल द्वारा वितरित बैटरी व हस्तचालित 180 स्प्रे मशीन, किसानों के पास 5000 स्प्रे मशीन, ट्रैक्टर चालित 22 स्प्रे मशीनें किसानों के पास उपलब्ध हैं। अजुध्या चीनी मिल क्षेत्र में बैटरी व हाथ से चलने वाली 3400, ट्रैक्टर चालित 12, बेलवाड़ा चीनी मिल क्षेत्र में बैटरी व हस्त चालित 1081 व स्वयं किसानों द्वारा क्रय की गई 2382, अगवानपुर चीनी मिल क्षेत्र में बैटरी व हस्त चालित 4120 व ट्रैक्टर चालित 15 स्प्रे मशीनें हैं। जो सभी चालू हालत में है।
0000
टिड्डी के हमला होने पर इस दवा का करें छिड़काव
मुरादाबाद। डीसीओ ने बताया कि टिड्डी दल समूह में रात्रि के समय खेतों में रुक कर फसलों को नुकसान पहुंचाता है और जमीन में 500 से 1500 अंडे प्रति मादा कीट देकर सुबह उड़ कर दूसरे स्थान चला जाता है। इनकी संख्या लाखों में होती है। हमला होने पर सुबह तीन बजे से पांच बजे के बीच ट्रैक्टर चालित स्प्रे पंप से दवा क्लोरोपायरीफास 20 ईसी, 200 मिली या लेम्डासाईलोथ्रिन पांच ईसी, 400 मिली या डाईफ्लूबेंजूरान 25 डब्ल्यूपी 240 ग्राम प्रति हेक्टेयर 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। रासायनिक कीटनाशी पावडर फेनबलरेट 0.4 प्रतिशत 20-25 किग्रा या क्यूनालाफास 1.5 प्रतिशत 25 क्रिग्रा प्रति हेक्टेयर का भुरकाव कर कीट को मार सकते हैं।
35 हजार लोगों का भोजन एक बार में करता है चट
यदि चार करोड़ लोगों का टिड्डी दी है तो वह एक बार में 35 हजार लोगों का भोजन चट कर जाता है। झांसी में जो टिड्डी दल आया वहां के प्रशासन के मुताबिक वह 90 लाख का था और उसने दस हजार लोगों का राशन चट कर दिया। ऐसे में यहां भी इसके लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है।