फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Corona infected two year old girl and girl died

कोरोना संक्रमित दो साल की बच्ची और युवती की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Corona infected two year old girl and girl died
मुरादाबाद। जिले में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मरीजों की संख्या के बीच अब संक्रमण जानलेवा साबित होने लगा है। कोरोना संक्रमित दो साल की बच्ची और युवती की इलाज के दौरान टीएमयू अस्पताल में मौत हो गई। इस लहर में कोरोना से ये चौथी मौत है।
विज्ञापन

बदायूं के बेहटा पाठक इस्लाम नगर की रहने वाली दो साल की बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने 14 जनवरी को उसे मुरादाबाद टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्ची की जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव निकली। रविवार की सुबह इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहीं शहर के मोहल्ला पीरजादा निवासी 25 वर्षीय युवती को कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। जांच में वह पॉजिटिव पाई गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवती को शनिवार शाम टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। एक दिन में दो मौतें होने से सेहत महकमे में खलबली मच गई है। इस लहर में अब तक कोरोना से चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें दो संक्रमित बदायूं जिले के रहने वाले थे, जबकि मुरादाबाद की इस युवती से पहले एक महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed