फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

गैस डिलीवरी मैन, भाई-बहन समेत कोरोना के 13 नए पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। जिले में दूसरे दिन भी कोरोना बम फटा। गुरुवार को 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। संक्रमितों में कटघर क्षेत्र में गैस की होम डिलीवरी करने वाले व्यक्ति के अलावा सगे भाई-बहन और संक्रमित पार्षद की बेटी भी शामिल है। नए संक्रमित हॉटस्पॉट इलाकों और पूर्व में पॉजिटिव मरीजों के परिवार और नजदीकी हैं। संक्रमितों में बिलारी के एक व्यक्ति की 10 मई को अस्पताल में मौत भी हो चुकी है। 13 नए मरीजों के साथ जिले में पॉजिटिव का आंकड़ा 151 और मरने वालों की संख्या आठ पहुंच गई है। दूध और सब्जी विक्रेता को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब गैस डिलीवरी करने वाले को पॉजिटिव आने से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या अब डराने लगी है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि 10 मई को पीजीआई भेजे सैंपलों की गुरुवार को रिपोर्ट आई। 13 नए कोरोना मरीज और एक रिपीट सैंपल पॉजिटिव आया है। नए संक्रमितों में गलशहीद क्षेत्र की एक मसजिद के चार लोग पॉजिटिव आए हैं। ये सभी नौ मई को कोरोना पॉजिटिव आए मुअज्जिन के संपर्क में थे। वहीं, कोरोना संक्रमित पार्षद की 16 साल की बेटी भी पॉजिटिव आई है। लालबाग निवासी 18 साल की युवती और 15 साल का किशोर संक्रमित आए हैं। दोनों भाई-बहन और संक्रमित मदरसा शिक्षक के बच्चे हैं। अमन कमेटी एवं मोहल्ला कमेटी से जुड़े मकबरा निवासी 45 साल और 52 साल के व्यक्ति के अलावा पीरजादा निवासी 60 साल के बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित आए हैं।
विज्ञापन

कटघर थाने के मकबरा क्षेत्र में गैस की होम डिलीवरी करने वाला 45 साल का व्यक्ति संक्रमित आया है। डिलीवरी मैन उड़पुरा का रहने वाला है। कटघर निवासी 40 साल के व्यक्ति और बिलारी के मालपुर निवासी 45 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इनमें बिलारी निवासी व्यक्ति कर रविवार को टीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। टीएमयू में भर्ती एक महिला मरीज का रिपीट सैंपल पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed