फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

संक्रमित छात्रा के पिता की दुकान से सामान खरीदने वाले दहशतजदा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र के चाऊ की बस्ती में छात्रा के कोरोना संक्रमित होने से लोगों में दहशत है। छात्रा के पिता की किराने की दुकान है। एक माह से पिता की दुकान से तमाम लोग जरूरी सामान खरीद रहे थे। छात्रा के पॉजिटिव आने के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। पुलिस प्रशासन ने इलाका सील कर दिया। उसके प्रथम संपर्क में आए 18 लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन कर दिया गया है। पूरे दिन क्षेत्र में पुलिस ने एनाउंसमेंट किया। छात्रा या उसके परिवार के लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों या कोरोना के लक्षण महसूस होने वाले लोगों से जानकारी देने की अपील की।
विज्ञापन

चाऊ की बस्ती 18 साल की युवती दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए आनर्स प्रथम वर्ष की छात्रा है। दिल्ली में किराये का फ्लैट लेकर रहती है। 20 मार्च को छात्रा दिल्ली से घर लौट आई। पिता की किराने की दुकान है। कई बार वह खुद भी दुकान पर बैठती थी। 17 अप्रैल को उसकी तबीयत खराब हुई और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा में कोरोना के लक्षण नजर आने पर उसका सैंपल लिया गया और सोमवार रात रिपोर्ट पाजिटिव आ गई।
विज्ञापन

छात्रा के पाजिटिव आने की खरब से बस्ती के लोगों में दहशत है। प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है। मझोला पुलिस ने छात्रा के माता और पिता के अलावा भाई बहन समेत 18 लोगों को चिह्नित कर क्वारंटीन कर दिया है। 18 लोगों में छात्रा के मकान में रहने वाले किरायेदार और पड़ोसी भी शामिल हैं। इनमें तीन साल की एक बच्ची भी है। पुलिस छात्रा के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी खोजबीन में जुटी है। एसपी सिटी अमित आनंद के मुताबिक चाऊ की बस्ती के अलावा हरथला क्षेत्र को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed