{"_id":"5e9f54fc8ebc3e9087285301","slug":"corona-city-news-mbd3468361102","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित डाक्टर और नर्स के परिवार समेत 65 लोगों के कोरोना सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित डाक्टर और नर्स के परिवार समेत 65 लोगों के कोरोना सैंपल
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना मरीजों की संख्या के साथ हॉटस्पॉट जोन भी लगातार बढ़ रहे हैं। हरथला और चाऊ की बस्ती भी हॉटस्पॉट जोन में शामिल हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कोरोना जांच के लिए 65 लोगों के सैंपल लिए। इनमें संक्रमित चिकित्सक और नर्स के परिवार, ताजपुर और जिला अस्पताल के स्टाफ के अलावा आईएफटीम के स्टाफ के सैंपल शामिल हैं।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक ताजपुर अस्पताल से नौ, आईएफटीएम के स्टाफ के 11, आईएफटीएम क्वारंटीन से 19 और जिला अस्पताल में 26 सैंपल लिए गए हैं। जिला अस्पताल में संक्रमित चिकित्सिक के माता एवं पिता के अलावा पत्नी, नर्स के परिवार के 11 लोगों के सैंपल हुए हैं। बाकी अस्पताल स्टाफ के सैंपल हुए हैं। चाऊ की बस्ती में छात्रा और हरथला में महिला सुरक्षा कर्मी के संपर्क को टटोला जा रहा है। छात्रा के परिवार के 18 लोगों की जानकारी मिली है। सभी लोगों को क्वारंटीन कर उनके सैंपल लिए जाएंगे। 43 टीमों ने मंगलवार को गोविंद नगर, मुगलपुरा, उड़पुरा वीर शाह हजारी, कघटर, पीरजादा क्षेत्र में 2766 घरों को कवर करते हुए 11330 लोेगों की थर्मल स्क्रीनिंग की।
टीएमयू और कोविड-19 में भर्ती हुए मरीज
मुरादाबाद। सोमवार देर रात कोरोना पाजिटिव आए 15 मरीजों को भर्ती करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को माथापच्ची करनी पड़ी। कोविड 19 एल 1 श्रेणी में भर्ती 60 साल से अधिक के चार मरीजों को टीएमयू शिफ्ट कर बेड खाली कराए गए। नए 15 मरीजों में 75 साल की उम्र के मरीज पहले से टीएमयू में भर्ती हैं। तीन महिलाओं और दो बच्चों को भी टीएमयू रेफर किया गया। बाकी मरीजों को कोविड 19 एल वन में भर्ती किया। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही हैं। विवेकानंद अस्पताल के नर्सिंग सेंटर को कोविड-19 एल वन श्रेणी के समकक्ष बनाया है। 100 बेड के इस अस्पताल में बुधवार से मरीज भर्ती किए जाएंगे।