फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

मुरादाबादियों अब तो संभल जाओ! ताऊ-ताई समेत 10 माह के भतीजे, 5 साल की भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। कोरोना का संक्रमण परिवार के सदस्यों के साथ समुदाय में तेजी से फैलने लगा है। शुक्रवार को मुगलपुरा क्षेत्र के 10 माह के बच्चे और उसकी पांच साल बहन के कोरोना पाजिटिव आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। बच्चों के ताऊ और ताई पहले ही कोरोना पाजिटिव और अस्पताल में भर्ती हैं। अभी भी जमाती और उसने जुड़े लोग पुलिस एवं प्रशासन के सामने नहीं आ रहे हैं। यही स्थिति रही तो मुरादाबाद तेजी से कम्युनिटी संक्रमण की ओर बढ़ने लगेगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद में कोरोना पाजिटिव संख्या बढ़कर 39 पहुंच चुकी है। इनमें मूंढ़ापांडे की युवती और गोविंदनगर की एएनएम को छोड़कर अधिकतर लोग जमातियों एवं पाजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले हॉटस्पाट जोन के लोग हैं। शुक्रवार की रिपोर्ट देखकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी है। मुगलपुरा के 10 माह का बच्चा और उसकी पांच साल की बहन के पॉजिटिव आने से संक्रमण के तेजी से फैलने की आशंका है। बच्चों के ताऊ को करीब एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल में भर्ती कर सैंपल लिया था। ताऊ का जमात से संपर्क बताया जा रहा है। ताऊ की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन पूरे परिवार को क्वारंटीन कर 14 और 15 अप्रैल को सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें भाई का परिवार भी शामिल था। अस्पताल में भर्ती पाजिटिव की गुरुवार को पत्नी की सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। शुक्रवार को भतीजे और भतीजी की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। भाई-बहन आईएफटीएम में क्वारंटीन हैं। बच्चों के पिता और मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हॉटस्पॉट जोन कोरोना संक्रमण के गढ़ में बदल रहा है। इसके बाद भी लोग पुलिस और चिकित्सा टीम का सहयोग नहीं कर रहे हैं। सीएमओ डा. गर्ग का कहना है कि जमात और उनके संपर्क में आए लोग सामने नहीं आए तो संक्रमण फैलने पर संभालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाजिटिव जमातियों में कश्मीर और आसाम के
मुरादाबाद। सीएमओ के मुताबिक सात पाजिटिव लोगों में चार जमाती बाहर के राज्यों के रहने वाले हैं। इनमें 46 साल के आसाम के लोगों का 15 अप्रैल को सैंपल लिया था। 20-20 साल के कश्मीर के दो लोगों और जौनपुर के 18 साल युवक का भी 15 अप्रैल को सैंपल भेजा गया था। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed