फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Search for stones and stone pelters in Moradabad

मुरादाबाद में धरती से आसमान तक पत्थर और पत्थरबाजों की तलाश

Sat, 18 Apr 2020 03:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
Search for stones and stone pelters in Moradabad
ड्रोन से तलाश... - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने वाले बाकी आरोपियों और उनके ठिकाने को तलाशने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। सड़क के साथ आसमान तक से इनकी तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर इनकी तलाश की तो कई चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं।

विज्ञापन


ड्रोन की फुटेज में पुलिस को नवाबपुरा से लेकर चक्कर की मिलक तक कई छतों पर ईंट पत्थर रखे दिखाई दिए हैं। पुलिस ने अब इन घरों को चिह्नित करना शुरू कर दिया। तस्वीरों की तस्दीक की जाएगी कि ये ईंट पत्थर मकान निर्माण के लिए रखे गए हैं या इन्हें इकट्ठा करने का मकसद कुछ और है।
विज्ञापन


नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा में हाजी नेक वाली मस्जिद के पास बुधवार दोपहर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर छतों से पथराव कर दिया गया था। इसमें डाक्टर समेत स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस वाले जख्मी हो गए थे। इस घटना ने मुरादाबाद को पूरे देश में बदनाम किया। तब से पुलिस अधिकारी फोर्स को लेकर लेकर हमलावरों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात महिलाओं समेत 17 आरोपी सलाखों में पहुंच चुके हैं। पुलिस जांच और लोगों से पूछताछ के बाद सामने आया कि ज्यादातर हमलावर रामगंगा नदी की ओर भागे थे। नदी से होते हुए चक्कर की मिलक में जाकर छिप गए हैं।

इसलिए गुरुवार देर रात भी पुलिस ने चक्कर की मिलक में इनकी तलाश की। शुक्रवार सुबह से ही एएसपी दीपक भूकर और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के नेतृत्व में पुलिस ने चक्कर की मिलक में ड्रोन से छतों की तलाश की।

सड़क से लेकर गलियों और घर से लेकर छत सब कुछ चेक किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने दौलत बाग, नवाबपुरा, और लालबाग में भी ड्रोन से निगरानी की है। ड्रोन कैमरे की फुटेज में कुछ छतों पर ईंट पत्थर रखे दिखाई दिए हैं।


पुलिस इन मकानों को चिह्नित कर रही है। एएसपी दीपक भूकर ने बताया कि जिन छतों पर ईंट पत्थर दिखाई दिए हैं। उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। इन मकानों के मालिकों से पूछताछ की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed