फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

मोबाइल लोकेशन ने खोली पोल, 21 जमाती छुपे थे 15 पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बार बार अपील के बावजूद भले ही मरकज से लौटे जमाती सामने न आ रहे हों पर उनकी मोबाइल लोकेशन ने पोल खोल दी है। इसी आधार पर 21 नए नामों की सूची जिलाधिकारी ने एसएसपी को सौंपी है। पुलिस ने भी इन सभी की तलाश शुरू कर ली और 15 जमातियों को ढूंढकर एमआईटी में क्वारंटीन कर दिया है।

कोरोना के मद्दनेजर जमातियों को लेकर लगातार गंभीरता दिखाई जा रही है। सूबे के सीएम खुद बार बार कह रहे हैं कि प्रदेश में 168 लोग ऐसे पॉजिटिव निकले हैं जो निजामुद्दीन मरकज की जमात में शामिल हुए थे। ऐसे सभी लोग सामने आएं और जांच कराएं पर अब भी जमाती सामने नहीं आ रहे हैं। मुरादाबाद में अब नए 21 जमातियों के नाम सामने आए हैं। दरअसल यह सारा खुलासा मोबाइल लोकेशन से हो रहा है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने धार्मिक जलसे के दौरान निजामुद्दीन के पास सक्रिय रहने वाले मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाई है। इन नंबरों के जरिये ही लोगों को ट्रेस किया गया है। इसके बाद जिलों के जिलाधिकारियों को इन लोगों के नामों की सूची भेजी गई। डीएम द्वारा सूची मिलने पर मुरादाबाद में भी एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी व सीओ को इस पर काम करने को कहा है। यहां के 21 जमातियों की मुख्यत: सिविल लाइंस, मुगलपुरा, कटघर, गलशहीद और कांठ में होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि ये लोग दस मार्च के बाद मुरादाबाद आए हैं। पुलिस ने मंगलवार रात काजीपुरा से एक जमाती को पकड़ा है। यह जमाती अपने पिता के साथ धार्मिक जलसे में शामिल हुआ था। पुलिस पिता की तलाश में जुटी है। दस मार्च के बाद ये लोग लगातार लोगों के संपर्क में हैं जो चिंता का विषय है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनकी तलाश में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि पुलिस टीमें नए जमातियों की तलाश में जुटी हैं। विदित हो कि इस जलसे से लौटने वाले आठ इंडोनेशियाई समेत 27 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस केस दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed