{"_id":"5e863bd48ebc3e77b5393611","slug":"corona-city-news-mbd345023545","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दहशत के सूत्रधार निकले 19 लोग, आठ विदेशियों को दी थी पनाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दहशत के सूत्रधार निकले 19 लोग, आठ विदेशियों को दी थी पनाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। दिल्ली निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात से उपजी कोरोना की दहशत के सूत्रधार 19 लोग निकले। इनमें 17 लोग तो मुरादाबाद के ही हैं जबकि एक बिजनौर तथा एक बिहार का है जो यहीं रहता है। इन सभी ने आठ विदेशियों को न केवल पनाह दी बल्कि हंगामा खड़ा होने के बाद भी उन्हें छुपाए रखा। प्राथमिक जांच में इनकी भूमिका स्पष्ट होने के बाद आठ विदेशियों के साथ साथ इन पर भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस जमात से निकले 68 लोगों को मुरादाबाद में ट्रेस किया गया है। इनमें कितनों में कोरोना सक्रिय मिलता है यह तो जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा पर अभी यह साफ हो रहा है कि इस पूरे प्रकरण में यहां के 17 लोगों की भूमिका अहम रही। ठाकुरद्वारा के ये 17 लोग यदि सूचनाओं को छुपाते नहीं तो स्थिति कुछ और होती। एसएसपी अमित पाठक के मुताबिक 64 लोगों में से 27 पर इसलिए ही मुकदमा दर्ज किया गया है क्योंकि इनमें 19 ऐसे लोग हैं जिन्होंने जानते बूझते सूचनाओं को प्रेषित नहीं किया। इतना ही नहीं, विदेश से आए जमातियों को पनाह दी और जब इस मामले का शोर मच तब भी उन्होंने यह नहीं बताया कि जमात से आए लोग कहां है। मुरादाबाद के इन लोगों के अलावा एक व्यक्ति शेख मौलाना जुबैर गढ़ी मानावाला थाना अफजलगढ़ बिजनौर का रहने वाला है जबकि दूसरा बिहार का है जिसका नाता मुरादाबाद से है। अन्य 37 लोग ऐसे रहे जो सामान्य तौर पर जमात में शामिल हुए। हालांकि सभी लोगों को क्वारंटीन किया गया है। एसएसपी के मुताबिक जांच चल रही है और इसी आधार पर आगे भी अन्य लोगों को मुकदमा हो सकता है।