फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

मरकज से लौटे क्वारंटीन किए गए 68 में से 48 लोग डिस्चार्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। दिल्ली निजामुद्दीन तब्लीगी जमात से लौटे नर्मदा हॉस्टल पुलिस अकादमी में क्वारंटीन किए गए 68 लोगों में से 48 को गुुरुवार रात डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया गया है कि यह लोग कोरोना 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं । बीस लोगों को अभी यहीं रोका गया है जिनमें दस वे लोग भी शामिल हैं जिन पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

धार्मिक जलसे से लौटने वालों के देशभर में कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के साथ स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। मुरादाबाद में भी जलसे से लौटे 68 लोगों को पीटीसी के हास्टल में क्वारंटीन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को एहतियातन 20 लोगों के सैंपल कराए हैं। इनमें एक व्यक्ति को खांसी और बुखार की शिकायत बताई जा रही है। इनके अलावा जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना संदिग्ध दो लोगों के सैंपल लिए हैं। मुरादाबाद में पहली बार 22 लोगों के सैंपल एक दिन में लिए गए हैं। उधर देर रात इनमें से 48 लोगों को डिस्चार्ज करते हुए उन्हें उनके ठिकानों पर छोड़ा गया। नोडल अधिकारी के मुताबिक इन सभी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है और वे घर पर ही सही पर अपनी 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं। गुरुवार को इस प्रकरण में 27 लोगों में मुकदमा दर्ज किया गया है। हॉस्टल में रोके गए बीस लोगों में से आठ विदेशी समेत दस वे लोग हैं जिन पर मुकदमा हुआ है। एसएसपी अमित पाठक के मुताबिक बाकी 17 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

निजामुद्दीन जलसे से लौटने वाले क्वारंटीन सभी की निगरानी हो रही हैं। 48 लोगों को इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्होंने अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है। बीस रह गए हैं जिनके सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. डीके प्रेमी, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed