फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

प्रशासन के होम डिलीवरी के दावे की निकली हवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। प्रशासन भले ही होम डिलीवरी की व्यवस्था किए जाने के दावे कर रहा है, लेकिन यह दावे हकीकत से कोसों दूर हैं। कुछ दुकानदारों ने होम डिलीवरी के लिए बाइक और स्कूटी के पास तो बनवा लिए, लेकिन वे सेवा प्रदान करने से कतरा रहे हैं। मंगलवार को अमर उजाला ने दस दुकानदारों को कॉल कर दावों की सत्यता की पड़ताल की। इनमें से तीन दुकानदार ही प्रशासन की उम्मीदों पर खरे उतरे। दिए गए चार फोन नंबर भी गलत पाए गए। एक ने अपने को थोक विक्रेता बता होम डिलीवरी से पल्ला झाड़ लिया। शेष भी होम डिलीवरी को तैयार नहीं हुए। उधर सब्जी वालों में भी 15 में से पांच का नंबर ही नहीं लगा।
विज्ञापन

. सूची में बुद्धि विहार क्षेत्र के लिए शांति भोग फूड प्रोडक्ट्स का नंबर 9837774608 दिया है। फोन करने पर एक व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया कि यह नंबर गलत है। वह मुरादाबाद नहीं रामपुर का रहने वाला है। दुकानदार भी नहीं है।
विज्ञापन

. दीनदयाल नगर क्षेत्र के लिए दीप्ति इंटर प्राइजेस के फोन 9412244880 पर फोन किया गया। फर्म के स्वामी ने बताया कि वह अमूल कंपनी के उत्पादों के थोक विक्रेता हैं। वह होम डिलीवरी नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

. गणेश जनरल स्टोर, बुद्धि विहार के फोन नंबर 9837029744 पर फोन किया गया। वह तीन घंटे में होम डिलीवरी देने को तैयार हो गए। व्हाट्सएप पर सामान की सूची मंगाई। सामान की सूची भेजी गई। 275 रुपये का सामान तीन घंटे बाद घर पहुंचा दिया।
. रामगंगा विहार के विपिन कुमार के मोबाइल नंबर 7055097985 पर फोन किया गया। उसने बताया कि अभी वह होम डिलीवरी नहीं दे पाएगा। होमडिलीवरी के लिए उसने जिन लड़कों का पास बनवाया था वो आ नहीं रहे हैं। वह करोना से डर रहे हैं। उनके आने पर ही व्यवस्था हो सकेगी।
. संपूर्ण नगर में होमडिलीवरी के लिए प्रदीप कुमार के मोबाइल नंबर 9927390084 पर फोन किया गया तो उन्होंने होमडिलीवरी से न सिर्फ हाथ खड़े कर दिए बल्कि बताया कि उनका पास अभी नहीं आया है। बताया कि एक-दो दिन में जोमैटो से दुकान अटैच हो जाएगी तब माल मिलने लगेगा।
. बुद्घि विहार के भाटिया जनरल स्टोर के मोबाइल नंबर 9359712833 पर फोन किया तो बताया कि आटा नहीं हैं। एक दिन बाद मिलेगा। बाकी सामान की उन्होंने बाकायदा होम डिलीवरी करा दी वह भी समय पर।
. टाटा ऐस के जोगेंद्र सिंह के नाम के आगे अंकित नंबर नौ अंक का मोबाइल नंबर 780048989 लिखा था। जो गलत था।
. टाटा ऐस के ही कल्याण सिंह के नाम से अंकित 9760795169 पर फोन किया गया तो उसने बताया कि वह दुकानदार है ही नहीं। प्रशासन की सूची में उसका नाम गलत छप गया है।
. फैमिली बाजार बुद्धि विहार के आगे दर्ज मोबाइल नंबर 7830602121 पर फोन किया गया तो वह नंबर उपलब्ध नहीं बताया।
. दससराय स्थित भोला जनरल स्टोर के अंकित मोबाइल नंबर 7983026374 पर संपर्क किया गया तो वह सामान घर भेजने को तैयार हो गए।
15 में से पांच सब्जी वितरकों का नहीं लगा नंबर
मुरादाबाद। लॉकडाउन में आम जनता को सब्जी-फल की परेशानी से बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा डोर टू डोर गाड़ियां शुरू की गई हैं। मंगलवार को अमर उजाला द्वारा 15 गाड़ियों के किए गए रियलिटी चेक में पांच सब्जी वितरकों के फोन नंबर नहीं लगे, जबकि अन्य अपने क्षेत्रों में मिली। दो गाड़ी संचालक अपने दिए गए समय पर पहुंचे। खास बात यह रही कि मंगलवार को सब्जियों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
जिला प्रशासन द्वारा मुरादाबाद में सब्जी और फलों की आपूर्ति के लिए 47 गाड़ियों को लगाया गया है। इसमें सब्जी वितरकों को क्षेत्र बांट दिए हैं। सुबह सब्जी वितरक सब्जी मंडी या फल मंडी से सामान लेकर निर्धारित स्थानों पर पहुंच जाते हैं। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति उन्हें फोन कर सब्जी की मांग करता है तो वहां भी उपलब्ध कराते हैं। अमर उजाला की टीम ने जब सुबह साढ़े नौ बजे फोन कर सब्जी मांगी तो दो वितरकों ने दोपहर 12 से डेढ़ बजे के बीच में आने का वायदा किया। इसके बाद दोनों ही वितरकों ने नियत समय पर फोन कर निर्धारित स्थान पर पहुंचने की जानकारी दी। जहां पर आस-पास के क्षेत्र के लोगों ने भी सब्जी खरीदी।
इनका नहीं लगा नंबर
खुशहालपुर क्षेत्र के वितरक लालू, हिमगिरी के नीरज, पैपटपुरा के राजा, मानसरोवर, अशोक नगर, मिलन विहार क्षेत्र के भीम, दौलतबाग बंगला गांव, डिप्टीगंज के राजीव को फोन किया गया, लेकिन इनका नंबर नहीं लगा।
डेढ़ बजे पहुंच जाऊंगा
विशाल मेगा मार्ट क्षेत्र के वितरक बबलू को सुबह साढ़े नौ बजे फोन किया गया तो उन्होंने कहा कि डेढ़ बजे किले पर पहुंच जाऊंगा। इसके बाद उन्होंने खुद डेढ़ बजे फोन कर सब्जी लेने के लिए बुलाया। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कीमतों पर ही सब्जी बेची।
प्रशासन की रेट सूची को किया जागरूक
सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर आशियाना क्षेत्र के वितरक डालचंद को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह सब्जी मंडी से निकल रहे हैं। साथ ही आश्वासन दिया कि किसी अन्य से सब्जी मत खरीदना। नियत समय पर रामगंगा विहार में सब्जी पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद वह निर्धारित समय पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि गाड़ियों में जिला प्रशासन की मुहर लगी सब्जी की कीमतों की सूची चस्पा की गई है। कुछ गाड़ियां बड़े-बड़े कागजों पर सब्जी की कीमत लिखकर क्षेत्र में घूम रही हैं। उन्होंने ऐसे सब्जी वितरकों से सावधान रहने की अपील की।
ढक्का, कुंदनपुर, सूर्य नगर के कृपाल को फोन किया गया तो वह गौर ग्रेसियस में मिले। अतर सिंह जयंतीपुर में, सतीश सिंह कांठ रोड पर, टीटू बुद्धि विहार में महीलाल स्कूल के पास, विजय नवीन नगर में, दिनेश सैनी मंडी चौक में, राकेश हरथला में मिले। सभी वितरकों का समय इन स्थानों पर सुबह दस बजे से 12 बजे के बीच का था। इसके अलावा नागफनी क्षेत्र के सब्जी वितरक राजेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी नहीं आने की वजह से सब्जी नहीं खरीद पाए हैं। वह बुधवार को क्षेत्र में मिलेंगे।

25 रुपये किलो प्याज और 15 रुपये किलो गोभी
आलू, प्याज, टमाटर 25 रुपये किलो, गोभी 15 रुपये किलो, लौकी 15 रुपये किलो, बैंगन 15 रुपये किलो, कद्दू 15 रुपये किलो, संतरा 30 से 50 रुपये किलो, पपीता 25 रुपये किलो, अंगूर 45 रुपये किलो और केला की 30 से 40 रुपये किलो के हिसाब से बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed