फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Girl's report positive in Moradabad

मुरादाबादः युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव, छह आशंकितों के सैंपल लिए

Wed, 01 Apr 2020 04:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
Girl's report positive in Moradabad
demo pic - फोटो : social media

जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पाजिटिव युवती की मंगलवार को सैंपल रिपोर्ट पाजिटिव आई है। मंगलवार को छह कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें चार लोग रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं और बरेली के कोरोना पाजिटिव युवक के संपर्क में आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर आइसोलेशन वार्ड शुरू कर दिए हैं। अलग-अलग सामुदायिक केेंद्रों में 101 आइसोलेशन वार्ड तैयार हुए हैं।

विज्ञापन


मूंढ़ापांडे निवासी युवती 19 मार्च से अस्पताल में भर्ती है। युवती फ्रांस से लौटने के बाद बीमार हो गई थी। कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रविवार को युवती का पहला सैंपल जांच के लिए भेजा गया। सोमवार को जांच में संशय था, जिसके चलते सैंपल को दोबारा जांच में लगाया गया। साथ ही युवती का दूसरा सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेजा गया। पहले सैंपल की मंगलवार को पाजिटिव रिपोर्ट आई है। दूसरी रिपोर्ट बुधवार तक आएगी। चिकित्सकों के मुताबिक दूसरी रिपोर्ट भी पाजिटिव आती है तो तीन अप्रैल को फिर से सैंपल भेजा जाएगा। यदि दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो एक अप्रैल को सैंपल लिया जाएगा। युवती प्रदेश के मंत्री की रिश्तेदार है।
विज्ञापन


मंगलवार को छह संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें चार लोग रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं। चारों समेत करीब 10 लोग बरेली के पाजिटिव युवक के संपर्क में आए थे। सभी रेलवे अस्पताल में क्वारंटीन हैं। सभी का सैंपल लिया जाएगा। एक संदिग्ध का साईं अस्पताल और एपेक्स अस्पताल से एक सैंपल भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर 21 वार्ड में 101 आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा प्रशिक्षण
ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों बीपीएम, बीसीपीएम और एचईओ का प्रशिक्षण एक अप्रैल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में होगा। वहीं, मंगलवार को मलेरिया अधिकारी डा. ब्र्रह्म सिंह ने बताया कि टीम ने रामगंगा विहार क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया।


434 लोगों की स्क्रीनिंग
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को ओपीडी में 434 लोगों की जांच की गई। किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले।
948 पहुंची विदेश यात्रियों की संख्या
नोडल अधिकारी डा. डीके प्रेमी ने बताया कि मंगलवार को 40 नए विदेश यात्रियों की सूची मिली है। इसके साथ ही जिले में विदेशों से आने वालों की संख्या बढ़कर 948 पहुंच गई है। इनमें अब तक 718 का सत्यापन पूरा हो चुका है। जिले में अभी तक 28 सैंपल हुए है। युवती की रिपोर्ट पाजिटिव है, 25 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed