{"_id":"5e80e6678ebc3e78ad174aa4","slug":"corona-city-news-mbd3446635131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा और संभल के 81 बंदी रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा और संभल के 81 बंदी रिहा
Sun, 29 Mar 2020 11:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जेलों से बंदियों की रिहाई की प्रक्त्रिस्या शुरू कर दी गई है। रविवार को जिला जेल से अमरोहा और संभल के 81 विचाराधीन बंदी रिहा कर दिए गए हैं। अन्य जनपदों के बंदियों की रिहाई सोमवार को होगी।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि रविवार को संभल जिले के एक एडीजे और दो न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला जेल पहुंचे और उन्होंने बंदियों की रिहाई की फाइल पर सुनवाई की। इसके बाद 64 बंदियों को रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा अमरोहा जनपद के एक अपर जिला एवं एवं न्यायाधीश और एक न्यायिक मजिस्ट्रेट भी जिला कारागार मुरादाबाद पहुंचे और 17 बंदियों की रिहाई की फाइल पर सुनाई की। इसके बाद उन्हें रिहा करने का आदेश दिया । जेल अधीक्षक ने बताया गया कि 81 बंदियों को अंतरिम जमानत पर आठ सप्ताह के लिए रिहा किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अमरोहा और संभल जनपद के पुलिस अधीक्षकों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद संबंधित जनपद से वाहन और पर्याप्त पुलिस बल बंदियों को लेने के लिए जेल गेट पर पहुंचा। देर शाम बंदी रिहा कर दिए गए हैं।