{"_id":"5e80e5a88ebc3e78ad174aa1","slug":"corona-city-news-mbd3446631122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: ईपीसीएच ने कैंसिल किया दिल्ली स्प्रिंग फेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: ईपीसीएच ने कैंसिल किया दिल्ली स्प्रिंग फेयर
Sun, 29 Mar 2020 11:45 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
इंडिया एक्सपो सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स ने स्प्रिंग दिल्ली फेयर 2020 को कैंसिल कर दिया है। ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार का कहना है कि कोरोना वायरस से देश में पैदा हुए लॉक डाउन के हालात के मद्देनजर स्प्रिंग फेयर को कैंसिल करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
अब ईपीसीएच की ओर से 14 से 18 अक्टूबर के बीच ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आईएचजीएफ ऑटम फेयर का आयोजन किया जाएगा।
डीजी राकेश कुमार ने बताया कि स्प्रिंग फेयर को लेकर ईपीसीएच की ओर से विशेष तैयारियां की गई थीं। इसके लिए दिल्ली-एनसीआर में होटलों के 8000 रूम बुक किए गए थे। व्यापक स्तर पर दुनिया भर के देशों में इसका प्रचार प्रसार किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फेयर में इस बार 10 हजार विजिटर्स के आने की उम्मीद थी। विभिन्न देशों के सात हजार बायर्स ने आने के लिए कन्फर्मेशन दी थी। स्प्रिंग दिल्ली फेयर में कुल 3200 निर्यातक अपने स्टॉल लगाने वाले थे। यह फेयर 15 से 19 अप्रैल के बीच आयोजित किया जाना था। देश में कोरोना के मामले पाए जाने के बाद इसे जून- जुलाई के लिए टाल दिया गया था।
विज्ञापन