फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

मुरादाबाद: फील्ड में कोरोना और कॉलोनी में लोगों से जूझ रहे वारियर्स

Thu, 26 Mar 2020 12:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वारियर्स अस्पताल से लेकर फील्ड में आशंकितों लोगों और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जूझ रहे हैं। इसके लिए वारियर्स ने खुद की और अपने परिवार की जान जोखिम में डाली है। वारियर्स का हौसला बढ़ाने के बजाए कालोनी के लोग घर खाली करवाने का दबाव बनाकर मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसी शिकायतों के बाद अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने सभी जिलों को वारियर्स का मानसिक उत्पीड़न करने वाले कालोनी के लोगों और मकान मालिकों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


कोरोना की दहशत बनी है। कोरोना संक्रमण का नाम सुनकर ही लोग भाग रहे हैं। इन सबके बीच अस्पतालों में डाक्टर, लैब टेक्नीशियन, नर्सें, सफाई कर्मी, एंबुजेंस कर्मी, सर्विलांस टीमों के कर्मचारी, पुलिय एवं प्रशासनिक कर्मचारी, नगर निगम के कर्मचारी और मीडिया कर्मी अपनी परवाह किए बगैर कोरोना संक्रमण की रोकथाम में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने परिवारों से दूरियां बना ली हैं। आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करने वालों ने खुद को अपने ही घर में क्वारंटीन कर रहे हैं। कालोनियों के पड़ोसी और मकानों के स्वामी वारियर्स से घर छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। इससे मानसिक अैार सामाजिक प्रताड़ना झेल रहे हैं।


अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी और एसएसपी से शिकायतों को गंभीरता से लेकर घर छोड़ने का दबाव बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए वारियर्स को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed