फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

मुरादाबाद: तीन सैंपल निगेटिव, युवती की हालत में भी सुधार

Thu, 26 Mar 2020 12:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के बीच बुधवार का दिन थोड़ा राहत देने वाला रहा। जिले से  जांच के लिए भेजे गए तीन अन्य लोगों के सैंपल कोरोना निगेटिव आए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना पाजिटिव युवती की हालत में भी धीरे - धीरे सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


इस बीच कोरोना की दहशत से विदेशों से मुरादाबाद लौटने वालों की संख्या बढ़कर 274 पहुंच गई है। बुधवार को 22 लोगों के सत्यापन के साथ अब तक 247 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।
विज्ञापन


बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें मूंढापांडे पहुंची। इसी क्षेत्र से जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। टीमों ने क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर दवाओं का छिड़काव किया। प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जांच के लिए भेजे गए तीन लोगों के सैंपल कोरोना निगेटिव आने से डाक्टराें ने कुछ राहत की सांस ली है। आईडीएसपी नोडल अधिकारी डा. डीके प्रेमी के मुताबिक विदेशों से लौटने वाले नौ लोगों का सत्यापन होना बाकी है। एक व्यक्ति का पता नहीं है और 17 क्रास नोटिफाइड हैं।


डा. डीके प्रेमी ने बताया कि जनपद में अब तक 34 यात्री सेल्फ रिपोर्टिंग कर चुके हैं। जनपद में 41 यात्रियों की निगरानी पूर्ण हो चुकी है। बुधवार को तीन लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आने के साथ उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। अब तक 20 सैंपल भेजे जा चुके हैं और इनमें एक ही पाजिटिव केस है। 17 निगेटिव रिपोर्ट आई हैं। दो की रिपोर्ट आनी बाकी है और दोनों भर्ती हैं। जिला अस्पताल में भर्ती कोरोना पाजिटिव युवती की हालत में भी पहले से सुधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed