फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   corona

लॉकडाउन में राहत सामग्री दिलाने के नाम पर ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
corona
मुरादाबाद। लॉक डाउन के दौरान सरकार की ओर से दैनिक मजदूरों को मदद देने की घोषणा की गई है। कुछ लोगों ने इसे ही कमाई का जरिया बना लिया है। कांशीराम नगर में मेडिकल स्टोर संचालक ने नगर निगम द्वारा फार्म भरने का झांसा देकर लोगों से उगाही शुरू कर दी। उसने एक फार्म की फोटो कॉपी कर उसे 50 से 100 रुपये तक में बेचना शुरू कर दिया है। दुकान पर लोगों की कतार लगी तो सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस के आने भी भनक लगते ही दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया।
विज्ञापन

कांशीराम नगर ट्रिपल स्टोरी में मेहनत मजदूरी करने वाले, ई रिक्शा चालक, दैनिक मजदूर व ठेला चलाने वाले लोगों के परिवार रहते हैं। लोगों का कहना है कि बुधवार को मेडिकल स्टोर संचालक एक फार्म लेकर आया। उसने बताया कि नगर निगम की ओर से दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों के फार्म भरे जा रहे हैं। लॉक डाउन के दौरान उनके खाते में सरकार की ओर से एक - एक हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसकी जानकारी मिलने पर मेडिकल स्टोर पर महिला और पुरूषों की भीड़ जुट गई। कांशीराम नगर के अलावा सिरकोई भूड, भोला सिंह की मिलक, फकीरपुरा, लाइनपार और अन्य मोहल्लों से महिलाएं भी पहुंचना शुरू हो गईं। आरोप है कि इस दौरान युवक ने एक फार्म के 50 से सौ रुपये तक वसूले। सुबह से लेकर शाम तक यहां भीड़ जुटी रही। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने लोगों से पूछताछ की। इसके बाद वापस लौट गई। मझोला इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया गया कि थाने पर इसकी जानकारी नहीं है। यूपी 112 पीवीआर की गाड़ी गई होगी। मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed