फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Controversial statement of Minister of State Jaswant Saini Jio s data and Congress Leader both deserve enterta

राज्यमंत्री जसवंत सैनी का विवादित बयान: 'जियो का डाटा और राहुल गांधी दोनों मनोरंजन के पात्र, बाकी कुछ भी नहीं'

Sun, 10 Mar 2024 10:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Mar 2024 10:00 PM IST
सार

जसवंत सैनी ने चुनाव की तैयारियों को कहा कि भाजपा पूरी तरह से तैयार है। प्रत्याशी घोषित हो चुका है। लोगों का विश्वास भाजपा के साथ है।

विज्ञापन
Controversial statement of Minister of State Jaswant Saini Jio s data and Congress Leader both deserve enterta
राज्यमंत्री जसवंत सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी परमेश्वरलाल सैनी के चुनाव प्रसार-प्रचार के लिए पहुंचे राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी कर दी। जसवंत सैनी रविवार को मोहल्ला कोटपूर्वी स्थित भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के आवास पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के साथ जसवंत सैनी पहुंचे थे।

विज्ञापन


पत्रकारों ने उनसे लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर सवाल किया तो बोले कि भाजपा पूरी तरह तैयार है। प्रत्याशी घोषित हो चुका है। लोगों का विश्वास भाजपा के साथ है। राहुल गांधी को लेकर हुए सवाल पर कहा कि जियो का डाटा और सोनिया का बेटा दोनों हंसी मनोरंजन के पात्र हैं, और कुछ भी नहीं हैं। इसके बाद अपनी बात खत्म कर आगे बढ़ गए।

विज्ञापन

प्रमोद कृष्णम बोले: विपक्षी गठबंधन चोरों की जमात 

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि कांग्रेस बड़े नेताओं की पार्टी होती थी लेकिन अब राहुल गांधी के नौकरों की पार्टी होकर रह गई है। वही इस पार्टी को चला रहे हैं और बड़े नेताओं का अपमान कर रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम रविवार को ऐंचोड़ा कंबोह में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। उस पर कोई नहीं रुकना चाहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी का कारण राहुल गांधी हैं। जब तक वह रहेंगे पार्टी का भला नहीं हो सकता। विपक्षी गठबंधन को चोरों की जमात बोलते हुए आचार्य ने कहा कि इसमें कोई भी अच्छा व्यक्ति रहना पसंद नहीं करेगा।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम कृष्णम से मिले

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने लोकसभा प्रवास के दौरान रविवार को ऐंचोड़ा कंबोह गांव पहुंचकर कल्किधाम मंदिर के गर्भगृह के दर्शन किए। वह कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से मिले। पूर्व सीएम ने कहा कहा जब रामराज पूर्ण यौवन पर होता है, तो सारा क्षेत्र राममय हो जाता है।



उस समय सभी पार्टियों का अस्तित्व खत्म हो जाता है और भगवान राम का उदय नए सांस्कृतिक विरासत के रूप में खड़ा हो जाता है। कांग्रेस छोड़कर सभी को आना है। कहा इस देश में नरेंद्र मोदी के रूप में एक ऐसा व्यक्तित्व सामने आया है, जिसने नए और स्वर्णिम भारत के निर्माण की आधारशिला रखी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed