फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Contractor's chain looted on Delhi Road

Moradabad News: दिल्ली रोड पर ठेकेेदार की चेन लूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Contractor's chain looted on Delhi Road
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर शुक्रवार रात करीब दस बजे बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार ठेकेदार से सोने की चेन लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने लात मारकर उनकी स्कूटी गिरा दी। सड़क पर गिरकर ठेकेदार घायल हो गए। इसी बीच बदमाश बाइक दौड़ाकर तेजी से भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी है।

मझोला के लाकड़ी फाजलपुर निवासी शिवम भटनागर गांगन तिराहे पर बाजार की ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह किसी काम से बुध बाजार गए थे। रात करीब दस बजे वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। इनकी स्कूटी साईं अस्पताल और मानसरोवर कॉलोनी गेट के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से एक बाइक तेजी से आई। जिस पर दो बदमाश सवार थे। शिवम ने बताया कि वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली। इसी दौरान बदमाश ने लात मारकर उनकी स्कूटी गिरा दी। जिसमें वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल को उठाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई। दिल्ली रोड पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed