फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   contractor died in accident

सड़क हादसे में ठेकेदार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
contractor died in accident
मुरादाबाद। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे दलपतपुर के पास कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कार सवार शाहजहांपुर के तिलहर कुंवरगंज निवासी ठेकेदार प्रमोद कुमार गुप्ता (65) की मौत हो गई। जबकि पत्नी, बेटियां और भतीजा घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार गुप्ता लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारी करते थे। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। ठेकेदार कार में सवार होकर दिल्ली से दवा लेने जा रहे थे। ठेकेदार के साथ उनकी पत्नी तारा गुप्ता, बेटी अंशिका, मानसी और भतीजा गौरव गुप्ता मौजूद था। मूंढापांडे क्षेत्र में दलपतपुर के पास आगे चल रहे ट्रक में कार घुस गई। इस हादसे में ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी, बेटियों और भतीजे को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर गौरव गुप्ता को रेफर कर दिया गया। उसे कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मूंढापांडे थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसा होने के बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed