फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Contract lineman working on a pole got electrocuted, died after falling down

Moradabad News: खंभे पर काम करते संविदा लाइनमैन को लगा करंट, नीचे गिरने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman working on a pole got electrocuted, died after falling down
अगवानपुर। खंभे पर काम करते समय विवेकानंद बिजलीघर के संविदा लाइनमैन संजीव कुमार (35) को करंट लग गया। इसके कारण वह खंभे से नीचे गिर पड़े और मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे हुई। गुस्साए परिजनों ने बिजलीघर पर शव रखकर काफी हंगामा किया।
विज्ञापन

अगवानपुर के शेरुआ धर्मपुर निवासी संविदा लाइनमैन संजीव कुमार के परिजनों का कहना है कि वह जिस पोल पर काम कर रहे थे, उसके पास से अन्य लाइनें भी गुजर रही हैं। इनमें से एक लाइन पर शटडाउन नहीं था, जिसके कारण संजीव को करंट लग गया। संविदा कर्मचारी यूनियन का आरोप है कि जेई ने यह कहकर शटडाउन नहीं लिया कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे सप्लाई देनी है। परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस व विद्युत निगम के अधिकारी बिजलीघर पहुंच गए। मुआवजे में सात लाख रुपये और संजीव की पत्नी को नौकरी देने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर की मौजूदगी में विद्युत निगम के एक्सईएन एसके सिंह व अन्य कर्मियों ने एक लाख रुपये सहयोग राशि लाइनमैन के परिवार को सौंपी। इसके अलावा दो से तीन दिन में मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



विद्युत निगम का बयान, करंट लगने से नहीं हुई मौत
विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि करंट लगने से लाइनमैन की मौत नहीं हुई। जिस पोल पर उन्होंने काम किया था, वहां शटडाउन चल रहा था। वह काम खत्म करके नीच उतर रहे थे। पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर गए। यदि हैलमेट व सुरक्षा रस्सी उनके पास होती तो शायद हादसा नहीं होता। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक लाइनमैन को करंट लगा था, जिसके वह नीचे गिरे और चोट लगने से उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट में लीवर फटने का भी जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की लापरवाही का पहले भी शिकार हुए हैं लाइनमैन
दो माह पहले सिविल लाइंस क्षेत्र में निजी कंपनी के चार लाइनमैनों को करंट लगा था। चारों लाइनमैन हसनपुर के निवासी थे। इनमें से दो को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा था। उस समय भी एक अन्य लाइन पर शटडाउन न होने के कारण कर्मचारियों को करंट लगा था। इस मामले में निगम के जेई गजपाल सिंह को निलंबित किया गया था। अब भी इस मामले में जांच चल रही है। निगम ने पाया था कि काम के समय लाइन चालू थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed