{"_id":"69c5a263c2685a318f03ddb6","slug":"consumers-struggled-for-cylinders-at-the-gas-agency-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-114393-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए जूझते रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए जूझते रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर की भावना भारत गैस सर्विस पर बृहस्पतिवार को अवकाश के बाद भी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। सुबह सात से ही उपभोक्ता लाइन में खड़े हो गए थे। इस एजेंसी पर सबसे अधिक 18 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें ज्यादातर उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
एजेंसी ने नगर क्षेत्र में होम डिलीवरी भी शुरू कर दी है जिससे नगर के पहले से कम उपभोक्ता ही अब एजेंसी पर आ रहे हैं। भावना भारत गैस सर्विस पर दोपहर एक बजे तक लंबी लाइन लगी हुई थी, पुलिसकर्मी बाहर की बजाय अंदर बैठी नजर आई। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने बिना लाइन के कुछ लोगों को अंदर बुलाने पर हंगामा कर दिया। गांव करनावाला जबदी के किशन सिंह ने कहा कि वह सुबह आठ बजे से लाइन में लगे हुए हैं और लोगों को बिना लाइन के अंदर बुलाकर सिलिंडर दिया जा रहा है। इसको लेकर लोग हंगामा करने लगे तो पुलिस कर्मी ने उन्हें बिना लाइन के किसी व्यक्ति के अंदर न आने देने का आश्वासन देने लेकर शांत कराया।
उधर नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद राजेंद्र चंद पांडे ने बताया कि उन्होंने 14 मार्च को अपना गैस सिलिंडर बुक कराया था। उन्होंने सिलिंडर का भुगतान ऑनलाइन करने का प्रयास किया तो वह नहीं हो पा रहा है और न ही उन्हें अभी तक सिलिंडर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह क्या कहना है कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। लोग पैनिक में न हो पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है।