{"_id":"f76675341278d518a9377e8881109d28","slug":"consultant-team-done-a-survey-for-smart-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी : कंसलटेंट टीम ने किया शहर का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी : कंसलटेंट टीम ने किया शहर का सर्वे
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी का सपना साकार करने कंसलटेंट कंपनी की टीम बुधवार को शहर पहुंच गई। नगर निगम के साथ कंपनी ने प्रोजेक्ट तैयार करने का अनुबंध किया। शहर में घूमकर एक नजर में शहर का सर्वे किया। पुराने शहर से लेकर नया मुरादाबाद तक के हिस्से में टीम ने घूमकर दिमाग में फौरी आइडिया दर्ज किया कि किस तरह से शहर के विकास का मास्टर प्लान तैयार करना है।
कंसलटेंट कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की करीब दस सदस्यीय टीम दोपहर 12 बजे नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पहुंच गई थी। मेयर बीना अग्रवाल की मौजूदगी में कंसलटेंट कंपनी ने शहर को स्मार्ट बनाने के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।
प्रोजेक्टर के जरिए यह बताया कि प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए किस तरह से और कितने दिन में क्या क्या काम कंपनी करेगी। धन की उपलब्धता और खर्च की रिकवरी को लेकर नगर निगम के साथ किस तरह सामंजस्य बिठाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद जीएम जलकल एसके वर्मा, लेखाधिकारी टीएन मिश्रा, अधिशासी अभियंता रमाकांत, एई रमेश कुमार के साथ कंसलटेंट टीम ने शहर का सर्वे किया। कई जगहों पर भाजपा नेता विनोद अग्रवाल भी टीम के साथ रहे और शहर के विकास के लिए बेहतर प्रोजेक्ट तैयार करने पर जोर दिया।
नगर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि कंसलटेंट टीम शहर में घूमी। टीम सदस्यों ने दिमाग में एक आइडिया डेवलप किया है जिसके तहत प्लान तैयार करना है। शुक्रवार तक कंसलटेंट कंपनी पूरा कार्यक्रम दे देगी कि कितने दिनों में किस तरह प्रोजेक्ट तैयार करेगी।