फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Construction work of Kanth Road started

Moradabad News: मंडलायुक्त के नाराजगी जताने पर कांठ रोड का निर्माण कार्य शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Kanth Road started
मुरादाबाद। मंडलायुक्त के नाराजगी जताने पर ठेकेदार ने कांठ रोड का निर्माण कार्य सोमवार से शुरू कर दिया है। मंडलायुक्त ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को 15 दिन में कांवड़ यात्रा से पहले कार्य पूरा कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने कई बार बैठक कर बरसात से पहले कांठ रोड का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बहाना बना रहे थे। कांठ रोड का निर्माण कराने के लिए जनवरी में ही धन स्वीकृत हो गया था। लोकसभा चुनाव के कारण टेंडर होने के बावजूद काम नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता चुनाव के बाद काम टालते रहे। इस मामले में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर अपर आयुक्त को जांच करने के निर्देश दिए। रविवार को मंडलायुक्त ने इस मामले में अधिशासी अभियंता से पूछताछ की थी।
विज्ञापन

साथ ही डीएम को भी कांठ रोड का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने बताया कि उनके नाराजगी जताने पर ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कराया है। जल निगम की ओर से सीवर की पाइप लाइन डालने की वजह से सड़क काफी जर्जर हो गई है। शहर से बाहर रोड की स्थिति काफी खराब है। इस मामले में शिकायत मिलने पर पूर्व डीएम मानवेंद्र सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवेद खां को बरसात से पहले निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए थे। इस बारे में अधिशासी अभियंता ने बताया कि रोड के लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है। लोनिवि महाराणा प्रताप चौक से लेकर छजलैट तक 22.5 किमी लंबे रोड को 32.55 करोड़ की लागत से बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article